img-fluid

अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न हिस्सा, इसे कोई बदल नहीं सकता, भारत की चीन को दो टूक

August 11, 2026

नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs) ने मंगलवार को फिर दोहराया कि अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) ‘भारत का एक अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा’ है। मंत्रालय ने यह बात सीमावर्ती राज्य में जगहों के नाम बदलने को लेकर चीन के साथ चल रहे विवाद के बीच कही है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा, ‘मैं एक बार फिर दोहराना चाहता हूं कि अरुणाचल प्रदेश भारत का एक अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है और यह एक ऐसा तथ्य है जो पहले से ही स्पष्ट है ।साथ ही, मैं इस बात पर भी जोर देना चाहता हूं कि इस निर्विवाद सच्चाई को कोई नहीं बदल सकता।’


  • Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved