आचंलिक

प्रत्याशियों की सूची की घोषणा होते ही बगावत के स्वर तेज हुए, कुछ ने दी पार्टी छोडऩे की धमकी

  • कांग्रेस ने एन वक्त लिस्ट जारी की

विदिशा। नगरीय निकाय चुनाव के लिए आवेदन जमा करने के अंतिम दिन शनिवार को भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों ने प्रत्याशियों के साथ शहर में रैलियां निकालकर अपनी ताकत दिखाई। इधर, प्रत्याशियों की सूची की घोषणा होते ही भाजपा में बगावत के स्वर तेज हो गए। कुछ बागियों ने पार्टी प्रत्याशियों के सामने ही चुनाव लडऩे का फैसला लेते हुए आवेदन जमा कर दिए। भाजपा नेता छत्रपाल शर्मा की पत्नी और भाजपा की जिला मंत्री रागिनी शर्मा ने पार्टी से इस्तीफा देने की बात कहते आज रविवार को भाजपा नेता मुकेश टंडन और श्याम सुंदर शर्मा के खिलाफ आक्रोश रैली निकालने की घोषणा कर दी हैं। विदिशा नगर पालिका के 39 वार्डो में हो रहे पार्षदों के चुनाव के लिए भाजपा ने शुक्रवार की देर रात सारे प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी थी, जबकि कांग्रेस ने शनिवार शाम चार बजे अपने प्रत्याशियों की सूची घोषित की। इसमें भी 39 में से 37 वार्डों में ही प्रत्याशी घोषित किए जा सके। वार्ड 31 और 32 में कांग्रेस प्रत्याशी घोषित नहीं कर सकी। इन्हें विचाराधीन की श्रेणी में रखा गया हैं। सूची जारी करने से पहले ही कांग्रेस विधायक शशांक भार्गव के नेतृत्व में माधवगंज चौराहे पर आमसभा हुई। यहां से कांग्रेस के प्रत्याशी रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे और कुछ प्रत्याशियों ने आवेदन जमा किए। इसके बाद दोपहर में भाजपा नेता और भाजपा प्रत्याशी माधवगंज चौराहे पर एकत्रित हुए और पैदल रैली के रूप में शहर की मुख्य सड़कों से होते हुए नीमताल चौराहे पहुंचे। यहां आमसभा के बाद प्रत्याशी कलेक्ट्रेट पहुंचे और आवेदन जमा किए।


खरीद-फरोख्त का आरोप
आमसभा में विधायक शशांक भार्गव ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता कांग्रेस प्रत्याशियों को खरीदने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि नपा में भाजपा के 18 वर्षों के कार्यकाल को जनता देख चुकी हैं। इस बार के चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। उन्होंने एक शेर पढ़ते हुए भाजपा के कुछ नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि वे कल क्या थे और आज क्या हो गए है, यह बात शहर की जनता जानती हैं। अब तो भाजपा के असंतुष्ट नेता भी इस बात को बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि विदिशा में कांग्रेस की परिषद बनती हैं तो कांग्रेस नपा की दुकानों का किराया आधा कर देगी और संपत्ति कर वर्ष 2016 के समय का लागू करेंगे।
नीमताल पर आयोजित आमसभा में भाजपा नेता और पूर्व नपा अध्यक्ष मुकेश टंडन ने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस की हालत खराब हैं। उन्हें पार्षद का चुनाव लडऩे के लिए प्रत्याशी ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में शहर के लोगों ने देखा हैं कि नगर पालिका के क्या हाल हो गए थे। इस दौर में शहर का विकास दो कदम पीछे हो गया हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में शहर विकास में कोई कमी नहीं की। इस सभा को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री सुखप्रीत कौर, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश जादौन ,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तोरण सिंह दांगी, पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा ने भी संबोधित किया। भाजपा प्रत्याशियों की सूची जारी होते ही भाजपा के दावेदार सुबह तक इंटरनेट मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे थे। शनिवार को उन्होंने पार्टी से बगावत करते हुए पार्टी प्रत्याशी के सामने ही चुनाव लडऩे के लिए आवेदन जमा कर दिए, इनमे सबसे प्रमुख नाम बाल कल्याण समिति के सदस्य रामपाल सिंह राजपूत और भाजपा मंडल महामंत्री पुनीत महेश्वरी का हैं। रामपाल ने वार्ड 21 से और पुनीत ने वार्ड 23 से आवेदन जमा किया हैं। इसके अलावा भाजपा के बसंत जैन,धर्मेंद्र ठाकुर, अशोक जाट, शिवराज यादव, धर्मेंद्र लोधी, रविंद्र रघुवंशी ने भी आवेदन जमा किए हैं।

भाजपा के प्रति नाराजगी जाहिर की
भाजपा ने शहर के 6 अनारक्षित वार्डो में ओबीसी यानी पिछड़ा वर्ग के लोगों को अपना प्रत्याशी बना दिया हैं। इसका भाजपा में ही विरोध शुरू हो गया हैं। भाजपा जिला मंत्री रागिनी शर्मा ने इंटरनेट मीडिया पर छह वार्डो के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी हैं। उन्होंने इसे सामान्य वर्ग के साथ अन्याय बताया हैं। इधर, मांझी रायकवार समाज ने भी भाजपा के प्रति नाराजगी जाहिर की हैं। समाज के श्रीराम रायकवार ने कहा है कि भाजपा ने उनके समाज को अब तक प्रतिनिधित्व का मौका नहीं दिया हैं। कांग्रेस ने शनिवार को विदिशा नपा के अलावा गंजबासौदा, सिरोंज नपा और कुरवाई तथा लटेरी नगर पंचायत के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी लेकिन शमशाबाद नगर पंचायत के प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की। कांग्रेस जिला अध्यक्ष निशंक जैन का कहना हैं कि शमशाबाद की सूची रविवार को घोषित की जाएगी। इधर विदिशा नपा में भी वार्ड 31 और 32 में प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की हैं।विधायक शशांक भार्गव का कहना हैं कि इन वार्डों में एक – दो दिनों में प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए जाएंगे।

Share:

Next Post

डीजल के लिए परेशान किसान, पेट्रोल पंपो पर लग रही कतारें

Sun Jun 19 , 2022
सीहोर। ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों डीजल की किल्लत के कारण से वाहन चालकों को तो परेशानी का सामना करना ही पड़ रहा है। इसके साथ ही किसानों को भी डीजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है। इस समय जिले में हल्की बरसात के बाद से किसान खरीफ की फसल की बोवनी की तैयारी […]