क्राइम जिले की खबरें मध्‍यप्रदेश

अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, महिला पुलिसकर्मी का सिर फटा

सतना। अवैध शराब के ठिकाने पर छापेमारी के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि महिला आरक्षक की सिर पर गंभीर चोट आई है। सतना जिले की बरौंधा थाना पुलिस ने कठवरिया गांव में अवैध रूप से शराब बनाने वाले के ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान शराब कारोबारी के परिजनों ने पुलिस को देखते ही कुछ ने लाठी-डंडे निकाल लिए और कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए और महिला आरक्षक मयंका साकेत का सिर फट गया। उन्हें सतना शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

अंधेरे का फायदा उठाकर भागे आरोपी

पुलिस के अनुसार कठवरिया के रहने वाले रज्जू खैरवार के अवैध रूप से शराब के व्यापार की जानकारी मिली थी । इसके ठिकाने पर देर रात छापेमारी की गई थी।इस दौरान रज्जू के परिजनों ने पुलिस पार्टी पर पीछे से हमला कर दिया। रात में हमले के बाद पुलिस पीछे हट गई लेकिन सुबह होते ही पुलिस एक बार फिर कठवरिया गांव पहुंची लेकिन तब तक रज्जू खैरवार और हमले के आरोपी घर छोड़कर भाग चुके थे।

Share:

Next Post

21 लाख दीपों से जगमग होगी महाकाल की नगरी

Tue Mar 1 , 2022
मुख्यमंत्री उज्जैन में शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव में होंगे शामिल भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आज भगवान महाकालेश्वर की नगरी उज्जैन में शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव में शामिल होंगे। महोत्सव में पुण्य सलिला माँ क्षिप्रा के विभिन्न घाटों, देवस्थानों, मंदिरों सहित उज्जैन नगर में घर-घर दीप प्रज्जवलित किए जाएंगे। शिव […]