img-fluid

अयोध्या-हरिद्वार से लेकर दिल्ली तक….सावन के दूसरा सोमवार शिवालयों में उमड़ रही भीड़

August 10, 2026

नई दिल्ली। आज सावन का दूसरा सोमवार (Sawan Second Monday) है. भगवान शिव (Lord Shiva) की भक्ति का विशेष और पवित्र दिन. मान्यता है कि सोमवार का दिन महादेव को अत्यंत प्रिय है, इसलिए इस दिन शिव की पूजा और जलाभिषेक करने से भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

अयोध्या (Ayodhya) और हरिद्वार (Haridwar) से लेकर दिल्ली (Delhi) तक, देश के हर कोने में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन के लिए मंदिरों में जा रहे हैं. सावन के दूसरे सोमवार के पावन अवसर पर दिल्ली के गौरी शंकर मंदिर में सुबह से ही भक्त श्रद्धाभाव के साथ पूजा-अर्चना कर रहे है. अयोध्या के नागेश्वरनाथ मंदिर में महादेव के दर्शन और पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई है।


  • हरिद्वार के दक्षेश्वर प्रजापति महादेव मंदिर समेत अन्य शिवालयों में भी भोले के भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए उमड़े हुए हैं।

    मान्यता के अनुसार, भगवान शिव सावन के पूरे महीने अपनी ससुराल कनखल स्थित दक्षेश्वर महादेव मंदिर में निवास करते हैं और यहीं से सृष्टि का संचालन और लोगों का कल्याण करते हैं. ऐसे में भगवान शंकर का जलाभिषेक करने से वे प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

    सावन के महीने का शिव भक्तों को भी बेसब्री से इंतजार रहता है. लोग सुबह-सुबह ही शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए निकल पड़ते हैं. मान्यता है कि भगवान शिव भोले हैं और जो भी सच्चे मन से उनकी पूजा करता है, उसकी मनोकामना पूरी होती है. सावन के दूसरे सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान विश्वेश्वर की मंगला आरती की गई है।

    बता दें, सावन के पहले सोमवार के अवसर पर भी देशभर में शिवभक्ति की गूंज सुनाई दी. गुजरात में अरब सागर की लहरों के बीच स्थित प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ से लेकर मोक्षदायिनी नगरी काशी के काशी विश्वनाथ मंदिर तक, हर तरफ आस्था का माहौल देखने को मिला।

    Share:

  • आजमगढ़ में योगी सरकार पर बरसे अबू आजमी, बोले-एनकाउंटर के नाम पर मर्डर...

    Mon Aug 10 , 2026
    लखनऊ. समाजवादी पार्टी (SP) के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी (Abu Asim Azmi) रविवार को आजमगढ़ (Azamgarh) पहुंचे और यहां उन्होंने योगी सरकार की एनकाउंटर नीति पर तीखा हमला बोला. मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, “यह एनकाउंटर नहीं है, यह मर्डर है.” उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि हर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved