क्राइम मध्‍यप्रदेश

बालाघाट: पुलिस की मुठभेड़ में महिला नक्सली ढेर, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

बालाघाट। मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के परसवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कान्हा राष्ट्रीय उद्यान से लगे मालखेड़ी के जंगल में बीती रात पुलिस और खटिया मोचा दलम-दो के नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस ने एक महिला नक्सली को मार गिराया है। पुलिस ने उसका शव बरामद कर लिया है और मौके से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है। 
पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने आज इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शुक्रवार की रात पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली थी कि बैहर क्षेत्र में नक्सली गांव के आसपास किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए आने वाले हैं। इसके बाद पुलिस दल को वहां रवाना किया गया। मौके पर पहुंचकर जवानों द्वारा उस क्षेत्र में सर्चिंग अभियान शुरू किया गया, तभी रात करीब 11 बजे नक्सली मालखेड़ी के जंगल में आए। जहां पहले उन्होंने पुलिस जवानों को देखकर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके चलते पुलिस के जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की। करीब पौन घंटे चली इस मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को पुलिस जवान ने मार गिराया।
उन्होंने बताया कि इस वारदात में लगभग 25 से 30 की संख्या में नक्सली दो अलग-अलग जगह में मोर्चा संभाले हुए थे। पुलिस का पलड़ा भारी देख अंधेरे का फायदा उठाते हुए शेष नक्सली भागने में सफल रहे। शनिवार सुबह पुलिस ने जंगल में सर्चिंग अभियान चलाया, जिसमें एक महिला नक्सली का शव बरामद हुआ और मौके से भारी मात्रा गोला-बारूद भी मिला है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे की कार्रवाई जारी है। (हि.स.)
Share:

Next Post

भारत के लिए 6 पनडुब्बियां बनाएगी फ्रांसीसी कंपनी

Sat Nov 7 , 2020
नई दिल्ली । फ्रांस से बढ़ रहे द्विपक्षीय संबंधों के बीच राफेल सौदे के बाद अब भारत फ्रांसीसी जहाज निर्माता कंपनी नेवल ग्रुप से नई पनडुब्बियों का सौदा करने के लिए तैयार है। फ्रांसीसी कंपनी ​​रणनीतिक भागीदारी मॉडल के तहत​​ ​भारतीय नौसेना के लिए ​​पी-7​​5आई श्रेणी की 6 पनडुब्बियों का निर्माण ‘मेक इन इंडिया’ पहल के अनुरूप […]