img-fluid

UP का बांदा शहर रहा देश में सबसे गर्म, 46.2 डिग्री पहुंचा पारा, हीटवेव का अलर्ट

May 17, 2025

बांदा। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बांदा जिले (Banda district) में शुक्रवार को सबसे अधिक तापमान (Highest Temperature) दर्ज किया गया. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, बांदा में पारा 46.2 डिग्री सेल्सियस (46.2 degrees Celsius) तक पहुंच गया, जो देश का सर्वाधिक तापमान रहा. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज गर्मी और लू के हालात को देखते हुए हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।


आईएमडी के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा, उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में शुक्रवार को 46.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो पूरे देश में दिन का सबसे अधिक तापमान था. बांदा में भीषण लू की स्थिति दर्ज की गई. एक दर्जन से अधिक जिले, खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी इसी तरह की स्थिति रही. राज्य के कई हिस्सों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया।

इन जिलों में तापमान 40 डिग्री से अधिक
दोपहर 2:30 बजे झांसी में दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके बाद फुरसतगंज और वाराणसी (44 डिग्री), सुल्तानपुर (43.8 डिग्री) और आगरा (42.8 डिग्री) का स्थान रहा. लखनऊ में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शनिवार को इन जिलों में भीषण लू की चेतावनी
आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार को बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, कन्नौज, कानपुर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में लू चलने की संभावना है।

सरकार ने क्या कदम उठाए?
राज्य सरकार ने सभी संबंधित जिलों के प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं. स्वास्थ्य विभाग को भी लू से संबंधित बीमारियों के उपचार और जागरूकता के लिए विशेष तैयारी करने को कहा गया है. स्कूलों, अस्पतालों, सार्वजनिक स्थलों पर पानी और छांव की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए हैं. राज्य के अधिकतर इलाकों में रात का तापमान भी सामान्य से 2-4 डिग्री अधिक दर्ज किया गया. लखनऊ में न्यूनतम तापमान 26.8°C रिकॉर्ड किया गया।

आगे का पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने शनिवार को भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हीटवेव जारी रहने की आशंका जताई है. हालांकि, पूर्वी यूपी के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है।

Share:

  • खतरे में ‘हेरा फेरी 3’! एक्टर ने बीच में ही छोड़ी फिल्म, कहा- ये सच है

    Sat May 17 , 2025
    मुंबई। अक्षय कुमार, परेश रावल Akshay Kumar, Paresh Rawal) और सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) की फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ (Hera Pheri 3) से जुड़ा बड़ा अपडेट आया है। कुछ दिन पहले सुनील शेट्टी ने कन्फर्म किया था कि आईपीएल 2025 के खत्म होने से पहले ‘हेरा फेरी 3’ का टीजर आ जाएगा। वहीं अब खबर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved