img-fluid

तीन दिन बैंक बंद, लेन-देन और चेक निपटान प्रभावित

September 11, 2026

इंदौर। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने और परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) की विसंगतियां दूर करने की मांग को लेकर शुक्रवार को देशभर के बैंक कर्मचारी और अधिकारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। इसका असर इंदौर सहित पूरे मालवा अंचल के बैंकिंग कामकाज पर पड़ा।

शुक्रवार की हड़ताल के बाद शनिवार को द्वितीय शनिवार और रविवार का अवकाश होने से बैंक लगातार तीन दिन बंद रहेंगे। इससे नकद लेन-देन, चेक निपटान और काउंटर से होने वाली बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। व्यापारियों के दैनिक नकद जमा और चेक संबंधी कामकाज में परेशानी आ सकती है। हालांकि यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम जैसी सुविधाएं चालू रहेंगी, लेकिन लगातार तीन दिन बैंक बंद रहने के कारण कैश डिपॉजिट और आरटीजीएस की समस्या बनने की संभावनाएं व्यक्त की जा रही हैं।


  • 15 दिन बाद आंदोलन की चेतावनी….
    बैंक यूनियनों ने चेतावनी दी है कि मांगों का समाधान नहीं होने पर 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल की जाएगी। 26 और 27 सितंबर के अवकाश को मिलाकर लगातार पांच दिन तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। इसके बाद 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन राष्ट्रव्यापी हड़ताल की चेतावनी दी गई है।

    सांठा बाजार से राजबाड़ा तक निकली रैली
    इंदौर में हड़ताल के लिए बैंक कर्मचारी सुबह से सड़कों पर उतरे। यूएफबीयू के इंदौर संयोजक मोहनकृष्ण शुक्ला और श्रीकृष्ण बोकाड़े ने बताया कि सुबह 10 बजे सांठा बाजार स्थित बैंक ऑफ इंडिया के सामने बैंककर्मी एकत्र हुए। यहां से रैली बोहरा बाजार और सराफा होते हुए राजबाड़ा पहुंची। इसके बाद भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की मुख्य शाखा के पास आमसभा हुई।

    तीन दिन क्या रहेगा प्रभावित
    ठ्ठ शुक्रवार को बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल।
    ठ्ठ शनिवार को द्वितीय शनिवार का अवकाश।
    ठ्ठ रविवार को साप्ताहिक अवकाश।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved