खेल मध्‍यप्रदेश

ओडिशा नवल टाटा, विवेक सिंह अकादमी, राजा करण और राउंडग्लास अकादमी ने जीते मुकाबले

भोपाल! भोपाल में खेली जा रही प्रथम सब जूनियर बालक अकादमी नेशनल हॉकी चैंपियनिशप-2021 (National Hockey Championship) के पांचवें दिन ओडिशा नवल टाटा हॉकी हाई परफॉर्मेंस सेंटर (Odisha Naval Tata Hockey High Performance Center) , ओलंपियन विवेक सिंह अकादमी, राजा करण हॉकी अकादमी और राउंडग्लास पंजाब हॉकी क्लब अकादमी ने अपने-अपने लीग मुकाबलों में जीत दर्ज की। चैंपियनशिप की आयोजन हॉकी इंडिया तथा खेल और युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में साई सेंटर ग्राम गोरा में किया जा रहा है।
दिन के पहले मुकाबले में नवल टाटा हॉकी अकादमी जमशेदपुर और ओडिशा नवल टाटा हॉकी हाई परफॉर्मेंस सेंटर के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें ओडिशा नवल टाटा अकादमी ने नवल टाटा अकादमी जमशेदपुर को 3-0 से पराजित किया। टीम के लिए प्रेम दयाल गिरि, रिकी टोंजम और आर्यन सेस ने गोल दागे।


दिन के दूसरे मुकाबले में ओलंपियन विवेक सिंह हॉकी अकादमी ने नामधारी इलेवन को 7-1 से हराया। मैच के पहले और दूसरे क्वार्टर में विवेक सिंह हॉकी अकादमी ने एक-एक गोल करते हुए 2-0 की बढ़त ले ली। तीसरे क्वार्टर में नामधारी इलेवन ने एक और विवेक सिंह अकादमी ने दो गोल दागे। अंतिम क्वार्टर में विवेक सिंह अकादमी के खिलाड़ी ही छाए रहे। उन्होंने तीन और गोल करते हुए निर्णायक स्कोर 7-1 कर दिया।
दिन के तीसरे मुकाबले में राजा करण हॉकी अकादमी ने मुंबई स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन को 9-1 से शिकस्त दी। राजा करण हॉकी अकादमी पहले ही क्वार्टर में तीन गोल करते हुए अपना दबदबा बनाया। टीम ने दूसरे और तीसरे क्वार्टर में क्रमशः एक और दो गोल करते हुए स्कोर 6-0 कर दिया। अंतिम क्वार्टर में मुंबई स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने एक गोल किया, जबकि राजा करण हॉकी अकादमी ने तीन गोल करते हुए स्कोर 9-1 से अपने पक्ष में कर लिया।
दिन के चौथे और अंतिम मुकाबले में राउंडग्लास पंजाब हॉकी क्लब अकादमी ने माता साहिब कौर हॉकी अकादमी जरखड़ लुधियाना को एकतरफा 6-0 से पराजित किया। राउंडग्लास की ओर से गुरसेवक सिंह ने लगातार तीन गोल दागते हुए हैट्रिक पूरी की। हिमांशु बंसल, कप्तान हरमनजीत सिंह और प्रिंस कुमार ने गोल दागते हुए टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
साई डीजी श्री सत्यजीत संकृत ने किया निरीक्षण

भारतीय खेल प्राधिकरण के क्षेत्रीय निदेशक श्री सत्यजीत संकृत ने चैंपियनशिप के दौरान ही मैचों में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। खेल विभाग के अधिकारियों और मौजूद खिलाड़ियों ने उनका पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। साई डीजी श्री संकृत ने बैठकर मैच का आनंद भी लिया।

Share:

Next Post

लखीमपुर हिंसा मामले में केंद्रीय मंत्री ने कहा, मेरा बेटा फरार नहीं है, वह पुलिस के पास जाएगा

Fri Oct 8 , 2021
लखनऊ। केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी (Union Minister Ajay Mishra) ने शुक्रवार को कहा कि लखीमपुर कांड (Lakhimpur violence) का आरोपी मेरा बेटा (My son) आशीष मिश्रा फरार नहीं हुआ है(Has not escaped) , वह पुलिस के पास जाएगा (My son will go to police)। उन्होंने कहा कि जैसा कि मीडिया में बताया जा रहा […]