जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

Diwali 2023: दीपावली आने से पहले घर के मुख्य द्वार पर कर लें ये काम, मां लक्ष्मी की कृपा से भरी रहेगी आपकी तिजोरी

डेस्क। हिंदू धर्म का प्रमुख त्यौहार दीपावली आने ही वाला है। यह पर्व देश भर में बड़े धूम धाम से हर वर्ष मनाया जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार दीपावली का त्यौहार प्रत्येक वर्ष में पड़ने वाली कार्तिक अमावस्या के दिन मनाया जाता है। इस बार दीपावली 12 नवंबर 2023 को है। ऐसे में हम सभी दीपावली की तैयारियों में जुट जाते हैं।

दीपावली के इस खास पर्व पर मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी का आगमन होता है और जिस घर पर उनकी कृपा बरस जाती है उस घर में कभी भी धन की कमी नहीं रहती है। तो आइये आज हम बात करेंगे की मां लक्ष्मी के घर आगमन के लिए घर के मुख्य द्वार पर ऐसा क्या करें जिससे वह अपनी कृपा हम पर सदैव बनाए रखें।

दीपावली पर घर में न रखें ये चीजें
दीपावली पर हम सभी साफ सफाई इसलिए करते हैं क्योंकि मां लक्ष्मी वहीं निवास करती हैं जहां साफ सफाई होती है। इसलिए दीपावली से पहले हम सभी अपने घरों की साफाई करते हैं, लेकिन अगर घर में गंदगी है तो उसे दीपावली से पहले घर से बाहर फेंक दें। यदि पुराना कबाड़, टूटी फूटी चीजें, फटे कपड़े, खराब वस्तुएं अगर घर में रखी हैं। जिनका कोई उपयोग नहीं है तो उसे हटा दें। घर में इन चीजों से नकारात्मकता आती है और यह दरिद्रता का प्रतीक माना जाता है। जिन घरों में गंदगी होती है वहां मां लक्ष्मी कभी नहीं आती हैं।


घर के मुख्य द्वार पर लगाएं ये चीज
दीपावली पर यदि आप मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो घर के मुख्य द्वार को साफ कर लें। यदि घर का मुख्य द्वारा खराब है और उसे खोलने या बंद करने में किसी तरह की आवाज आती है तो उसे ठीक करा लें। घर के मुख्य दरवाजों से किसी तरह की आवाज आना अच्छा और शुभता का प्रतीक नहीं माना जाता है, क्योंकि मां लक्ष्मी का आगमन घर के मुख्य द्वार से ही होता है। आप घर के मुख्य द्वार पर मां लक्ष्मी के कदम चिह्न लगा सकते हैं और आम के पत्तों का तोरण भी घर के मुख्य द्वार पर लगा सकते हैं और रंगोली भी बना सकते हैं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी शीघ्र प्रसन्न होती है और उस घर में सदैव वास करती है। आप भी दीपावली पर घर के मुख्य द्वार पर इन चीजों को अवश्य लगाएं और मां लक्ष्मी की कृपा पाने के पात्र बनें।

Share:

Next Post

भाजपा से बागी हुए अखिलेश शाह ने नामांकन वापस लिया

Thu Nov 2 , 2023
इस्तीफा देकर निर्दलीय चुनाव लडऩे का किया था ऐलान इंदौर विधानसभा क्रमांक तीन से भरा था नामांकन इंदौर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) से इस्तीफे देकर निर्दलीय चुनाव (independent election) लडऩे के लिए नामांकन भरने वाले अखिलेश शाह (Akhilesh Shah) आखिरकार मान गए और उन्होंने अपना नामांकन भी वापस (nomination also withdrawn) ले लिया। शाह, भाजपा […]