बड़ी खबर

बंगाल: भाजपा की पहली सूची जारी, नंदीग्राम में हुआ ममता vs शुभेंदु अधिकारी

नई दिल्‍ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने 57 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है। इसके मुताबिक भाजपा ने नंदीग्राम से शुभेंदु अधिकारी को चुनाव मैदान में उतारा है। वह पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बंगाल के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक कर उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम फैसला किया था।



Share:

Next Post

हमारी न्याय प्रणाली का प्रमुख ध्येय है सभी के लिए खुले हों न्याय के दरवाजे: राष्ट्रपति

Sat Mar 6 , 2021
जबलपुर । न्याय व्यवस्था का उद्देश्य केवल विवादों को सुलझाना नहीं, बल्कि न्याय की रक्षा करने का होता है और न्याय की रक्षा का एक उपाय, न्याय में होने वाले विलंब को दूर करना भी है। हमारी न्यायिक प्रणाली का एक प्रमुख ध्येय है कि न्याय के दरवाजे सभी लोगों के लिए खुले हों। हमारे […]