आचंलिक

भारतीय जनता पार्टी मंडल लटेरी की विधायक प्रवास कार्यशाला का आयोजन स्थानीय चौरसिया पैलेस में संपन्न हुआ

लटेरी। लटेरी कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण से हुआ।जिसमें भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा जिन बिंदुओं पर बैठक का आयोजन किया जाना था उनकी श्रेणी अनुसार बैठक संपन्न हुई ।भारतीय जनता पार्टी मंडल लटेरी की मंडल कार्यसमिति और बूथ समितियों के अध्यक्ष शक्ति केंद्र संयोजक आदि की बैठक सिरोंज लटेरी के विधानसभा विस्तारक कमलेश जयसवाल ने बूथ समिति के अध्यक्षों को काम करने और अपना बूथ जीता चुनाव जीता का मंत्र दिया उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और हम पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय के अंतोदय के सपनों को साकार करने के लिए काम कर रहे हैं।


समाज का कोई भी व्यक्ति विकास की दृष्टि से पीछे नहीं रहना चाहिए ऐसा हमारा लक्ष्य है कार्यक्रम को विधानसभा के संयोजक कैलाश शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि हम सबको भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्येक मतदान केंद्र पर 51त्न वोट का जो लक्ष्य दिया है उसको हर हाल में हासिल करना है साथ ही भारतीय जनता पार्टी को विजय बनाने के लिए मतदान समिति पन्ना प्रमुख एक-एक कार्यकर्ता सक्रिय होकर भा जा पा की विजय सुनिश्चित करें इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रवास कार्यशाला के प्रवास प्रभारी महेंद्र सिंह दांगी ने संबोधित करते हुए विधायक प्रवास कार्यशाला के महत्व और सरकार की जन हितेषी योजनाओं पर प्रकाश डाला पूर्व मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बघेल ने मतदान केंद्र को लक्ष्य करके काम करने का आह्वान किया कार्यक्रम का संचालन भाजपा के मंडल महामंत्री राम गुलाम राजोरिया और आभार व्यक्त मंडल अध्यक्ष राजकवर बघेल ने किया इस अवसर पर भाजपा मंडल कार्य समिति मतदान समितियां के अध्यक्ष शक्ति केंद्र संयोजक जनप्रतिनिधि व्यापार संघ के अध्यक्ष समाज के बुद्धिजीवी वर्ग के प्रमुख लोग शामिल हुए।

Share:

Next Post

विदिशा में चंद्रयान-3 की सफलता का जश्न: भाजपा नेताओं ने आतिशबाजी करके मिठाईयां बांटी

Thu Aug 24 , 2023
विदिशा। आज भारत ने इतिहास रच दिया है। चंद्रयान की सफल लैंडिंग के बाद चंद्रमा पर तिरंगा लहरा दिया। इस क्षण को पूरा देश देख रहा था। चंद्रयान की सफल लैंडिंग के बाद सबके चेहरे पर खुशी का माहौल है। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया। चंद्रयान […]