जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

इन तीन राशियों पर हमेशा रहती है भोले बाबा की कृपा, जानिए कौन-कौन सी हैं ये राशियां

नई दिल्ली। सावन का महीना भोले भंडारी की पूजा आराधना के लिए बहुत ही विशेष माना जाता है। इस वर्ष 25 जुलाई से सावन का माह शुरू हो चुका है। सावन के महीने में सोमवार व्रत और शिवलिंग का जलाभिषेक करके भोलेनाथ को प्रसन्न किया जाता है। मान्यता है कि सावन का महीना भगवान शिव बहुत ही प्रिय होता है और जो शिवभक्त इस पवित्र माह में शिवजी की पूजा मन से करता है उसकी हर एक मनोकामना जरूर पूरी होती है।

ज्योतिष शास्त्र में भगवान शिव की पूजा करने का विशेष महत्व होता है क्योंकि शिव मंत्रों के जाप से जातकों के जीवन में बुरे ग्रहों का प्रभाव कम हो जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भगवान शिव 3 तीन राशियों पर अपनी विशेष कृपा रखते हैं। आइए जानते हैं कि सावन के पवित्र महीने में कौन सी तीन राशियां है जिस पर हमेशा भगवान शिव की कृपा रहती है।


मेष राशि : मेष राशि राशि चक्र की पहली राशि है। मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगलदेव होते हैं। भगवान भोलेनाथ को मेष राशि बहुत ही प्रिय होती है। उनकी शुभ द्दष्टि हमेशा इस पर रहती है। मेष राशि के जातकों पर हमेशा शिव की कृपा रहने से इस राशि के जातकों के जीवन में सुख और समृद्धि बनी रहती है। इस राशि के जातकों को शिव जी को प्रसन्न करने के लिए सोमवार के दिन शिवलिंग पर जलाभिषेक जरूर करना चाहिए। क्योंकि इन पर शिवजी की विशेष कृपा रहती है।

मकर राशि : मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं। मकर राशि भी शिवजी की प्रिय राशियों में से एक है। इस राशि पर शनि और शिव दोनों की कृपा होती है। जब भी इस राशि के जातकों पर किसी प्रकार की विपदा आती है तो उस समय भगवान शिव आने वाली कठिनाइओं को कम कर देते हैं। सावन के महीने में इस राशि के जातकों को शिव आराधना जरूर करनी चाहिए। इस राशि के जातकों के लिए शिव पूजा बहुत ही लाभकारी और शुभफलदायी मानी गई है।

कुंभ राशि : मकर और कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं। शनिदेव दो-दो राशियों के स्वामी माने जाते हैं। शनि की इस राशि पर भी शिव की कृपा हमेशा बरसती है। सावन के महीने में भी कुंभ राशि के जातकों को शिव आराधना करनी चाहिए। कुंभ राशि के जातकों के लिए सावन के महीने में ऊं नम: शिवाय का जाप सभी तरह के कष्टों को दूर करने के लिए शुभ रहता है। सावन के महीने में इस राशि के जातकों के लिए दान करना अच्छा रहेगा।

Share:

Next Post

भोपाल स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में करोड़ों का घोटाला, जांच के दायरे में 2 IAS अफसर

Wed Jul 28 , 2021
भोपाल. भोपाल स्मार्ट सिटी प्रोजेक्‍ट (Smart City Project) के तहत जमीन नीलामी में भारी गड़बड़ी और घोटाला सामने आया है. इस मामले की शिकायत ईओडब्ल्यू (EOW) में की गई है. EOW अब इस मामले की जांच कर रहा है. घोटाले का आरोप मध्‍य प्रदेश के दो आईएएस अफसरों पर भी लगा है. हाल ही में […]