भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आकाश-नीम का पौधा लगाया

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने आज स्मार्ट सिटी पार्क (smart city park) में आकाश-नीम का पौधा रोपा। मुख्यमंत्री श्री चौहान अपने संकल्प के परिपालन में प्रतिदिन एक पौधा लगाते हैं। आकाशनीम का आयुर्वेदिक और चिकित्सकीय महत्व है। यह कई प्रकार के बैक्टीरिया से बचाव में सक्षम है। इसके पेड़ से गिरने वाले पत्ते अपने औषधीय गुणों के चलते मच्छर के लारवा को पनपने नहीं देते हैं। यह एंटीफंगल भी है। आकाशनीम भारत के अलावा वर्मा और मलाया में भी पाया जाता है। इसके फूल वर्ष में दो बार खिलते हैं, यह चमेली की तरह सुगंधित होते हैं। पौध रोपण के समय पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता भी उपस्थित थे।

Share:

Next Post

देश की सबसे महंगी सब्‍जी Boda की कहा होती है पैदावार, पढ़े यह खबर

Thu Jun 17 , 2021
जगदलपुर। देश की सबसे महंगी सब्जियों में शुमार छत्तीसगढ़ के बस्तर (Bastar of Chhattisgarh) का बोड़ा (boda) पंहुचने लगा है, इसके जायके के लोग दीवाने है, लोगों की इसी दीवानगी (craze)  के चलते यह सब्जी बस्तर में एक हजार से डेढ़ हजार रुपये तक में बिकती है। चिकन और मटन से भी महंगी यह सब्जी […]