भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

होली की मस्ती में डूबा भोपाल, हरियारों की टोलियों ने बरसाया रंग-गुलाल

  • निकले रंगारंग चल समारोह

भोपाल। राजधानी में होली के अवसर पर बुधवार को पूरे उल्लास के साथ होली का त्योहार मनाया गया। शहर की सड़कों पर हुरियारों की मस्ती नजर आई। वहीं कई स्थानों से रंगारंग चल समारोह भी निकाले गए। सुबह आठ-नौ बजे से शहर में आज धुलेंडी की धूम नजर आने लगी। शहर के अलग-अलग इलाकों में बच्चे पिचकारियों से एक-दूसरे के साथ होली खेलने निकले। बड़े लोग भी होली के रंग में रंगेे नजर आए । रंगों के इस पर्व पर शहर रंगों से सराबोर नजर आया। लोगों ने एक-दूसरे को रंग-अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। बच्चे भी पिचकारियों से एक दूसरे पर रंग बरसाते हुए झूमते-खिलखिलाते नजर आए। ढोल-नगाड़े, डीजे की धुन पर शहर की कालोनियों में जगह-जगह सामूहिक रूप से होली कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।



होली पर्व पर बुधवार को श्री हिन्दू उत्सव समिति का परंपरागत चल समारोह दोपहर करीब 12 बजे दयानंद चौक से प्रारंभ हुआ। समिति के अध्यक्ष संतोष साहू ने बताया कि श्री हिंदू उत्सव समिति ने बड़े स्तर पर होली के साथ-साथ रंगपंचमी उत्सव मनाने की तैयारी की है। चल समारोह में राधा-कृष्ण की झांकी भी शामिल हुई। इसके अलावा बड़ी संख्या में लोग ध्वज, ढोल लेकर चल रहे हैं। डीजे भी शामिल हैं। बड़ी संख्या में हुरियारे रंगों की बौछार के बीच डीजे की धुन पर नाचते हुए चल समारोह के रूप में आगे बढ़ रहे हैं। चल समारोह जुमेराती, घोड़ा नक्कास, मंगलवारा चौराहा, ट्रांसपोर्ट सड़क, इतवारा, चौक, लखेरापुरा, सोमवारा, भवानी चौक, सिंधी मार्केट होता हुआ जनकपुरी जवाहर चौक पहुंचेगा। नेहरू नगर चौराहे से श्री नवयुवक हिन्दू उत्सव समिति का चल समारोह सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा। चल समारोह विभिन्न मार्गों से होता हुआ जवाहर चौक स्थित मनोकामेश्वर मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुआ।

जगह-जगह पुलिस चेकिंग
बुधवार को होली के साथ शब-ए-बारात पर्व भी था। इस मौके पर पुलिस ने विशेष सुरक्षा इंतजाम किए हैं। जगह-जगह पुलिस ने चेकिंग प्वाइंट्स बनाए हैं। पुलिस ने होली पर शराब पीकर माहौल खराब करने वालों पर कार्रवाई करने की तैयारी की है। पुलिस तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों या हुड़दंग मचाने वाले युवाओं को रोककर उन्हें समझाइश दे रही है।

फोओ

Share:

Next Post

भोपाल के सत्तू भैया और चंदा भैया के होली के टाइटल आज भी याद किये जाते हैं

Thu Mar 9 , 2023
होली के सतरंगी रंगों की खुमारी रंग पंचमी तक चलेगी। गोया के होली की मस्ती भरी फुहारों में इंसानी गिले-शिकवे भी धुल जाते हैं। कल भोपाल के गली मुहल्लों से लेके घरों घर खूब होली खेली गई। कहीं भांग तो कहीं सोमरस के भोग लगाए गए। कल अखबारों की छुट्टी थी लिहाज़ा आज अखबार नहीं […]