क्राइम भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

भोपाल: ढाई साल के बेटे को पिता के पास छोड़ विवाहिता ने लगाई फांसी

भोपाल । मंगलवारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसने फांसी लगाने के पहले अपने ढाई साल के बेटे को मायके में पिता पास छोड़ दिया था। महिला ने अंतिम बार अपने पति से फोन पर बात की थी। उसके बाद पति उसे फोन लगाता रहा, लेकिन उसका फोन रिसीव नहीं हुआ। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अहीरपुरा निवासी सुरेंद्र सिंह ठाकुर एक बीमा कंपनी में जॉब करते हैं। वर्ष 2017 में उनकी वर्ष 31 वर्षीय प्रियंका ठाकुर से शादी हुई थी। उनका ढाई साल का एक बेटा भी है। सुरेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह अपने भाई के साथ पिता की अस्थियां विसर्जित करने इलाहाबाद गए हुए थे। रात करीब 10:00 बजे उनकी प्रियंका से बात हुई थी। दोबारा जब उन्होंने फोन लगाया तो प्रियंका ने फोन रिसीव ही नहीं किया।
सुरेंद्र की मां कुसुमलता ने शनिवार सुबह प्रियंका को फंदे पर देख था। उन्होंने उसकी सूचना पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सुरेंद्र सुबह इलाहाबाद से भोपाल पहुंच गए। मामले की जांच कर रहे एएसआई करण सिंह ने बताया कि खुदकुशी के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है। विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Share:

Next Post

हाथरस कांडः परिजनों ने कहा, जिसे जलाया वह हमारी बेटी नहीं थी

Sat Oct 3 , 2020
हाथरस। उत्तर प्रदेश स्थित हाथरस  में बलात्कार पीड़िता के परिवार ने शनिवार को विशेष जांच दल (एसआईटी) पर आरोपियों के साथ ‘मिले’ होने का आरोप लगाया और मांग की है कि मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो। दिवंगत 19 वर्षीय युवती की मां ने कहा कि मौत के बाद पुलिस ने उनकी […]