भोपाल। नगर पालिका निगम भोपाल की नई महापौर मालती राय ने आज शपथ ले ली है। आईएसबीटी कैम्पस में होने वाले शपथ समारोह में महापौर के साथ सभी 85 वार्डों के पार्षदों को कलेक्टर अविनाश लवानिया ने शपथ दिलाई। समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा समेत पार्टी के नेता मौजूद थे। आईएसबीटी कैम्पस में शपथ समारोह में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं। डोम में करीब 1 हजार लोगों के बैठने के लिए कुर्सियां लगाई गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत अन्य नेता करीब डेढ़ घंटे तक कार्यक्रम में रुके थे। शपथ के लिए आईएसबीटी कैम्पस में वाटर प्रूफ डोम तैयार किया गया है। मंच पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के अलावा प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह, मंत्री विश्वास सारंग, सांसद प्रज्ञा ठाकुर, राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार, विधायक रामेश्वर शर्मा, कृष्णा गौर, जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी, पूर्व महापौर आलोक शर्मा समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।
Related Articles
मतदाता सूची की होगी जांच… नामों का दोहराव हटाने को चलेगा अभियान
15 मई तक बूथ लेवल आफिसर करेंगे मतदाता सूची की जांच, घर-घर भी जाएंगे भोपाल। मतदाता सूची में एक समान नाम वाले मतदाताओं को लेकर बार-बार उठने वाली आपत्ति को देखते हुए मध्य प्रदेश में मतदाता सूची की जांच कराई जाएगी। इसमें नामों के दोहराव को हटाने के लिए बूथ लेवल आफिसर सूची की जांच […]
नगर निगम चुनाव में पहली बार तैनात होंगे व्यय पर्यवेक्षक, खर्च पर रखेंगे नजर
वित्त और वाणिज्यिक कर विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारियों को किया जाएगा नियुक्त! भोपाल। मध्य प्रदेश में पहली बार राज्य निर्वाचन आयोग नगर निगम के चुनाव के लिए व्यय पर्यवेक्षक तैनात करेगा। इनका काम प्रत्याशियों द्वारा किए जा रहे खर्च पर नजर रखने का होगा। साथ ही व्यय लेखों की पड़ताल भी करेंगे। पहली बार पार्षद […]
मप्र में 1 साल में 1 लाख पदों पर होगी भर्ती
सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश वित्त विभाग की अनुमति के बाद होंगी भर्तियां भोपाल। मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में एक साल के दौरान एक लाख पदों पर भर्तियां की जाएगी। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार को आदेश जारी कर दिया है। जीएडी ने अपने आदेश […]