भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

किसानों के स्वाभिमान के बहाने भूरिया का शक्ति प्रदर्शन आज

भोपाल। युवा कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के बाद विक्रांत भूरिया पहली बार भोपाल में बड़ा समागम करने जा रहे हैं। किसानों के स्वाभिमान के बहाने प्रदेश भर से युवा नेताओं की भीड़ भोपाल बुलाई जा रही है। जिसमें हजारों की संख् या में भीड़ उमडऩे की उम्मीद है। भूरिया किसानों के बहाने शक्ति प्रदर्शन करने जा रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी शामिल होंगे। साथ ही युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवि, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी राहुल राव शामिल होंगे। विक्रांत ने युवा कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव 20 हजार से ज्यादा वोटों से जीता था। उन्होंने अपनी कार्यकारिणी भी गठित कर ली है। युवा शक्ति समागम कार्यक्रम का आयोजन पीसीसी में होगा। इसके बाद पीसीसी से बोर्ड ऑफिस चौराहे तक किसान स्वाभिमान रैली निकाली जाएगी। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवि, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी राहुल राव शामिल होंगे। रैली का समय दोपहर 12.30 बजे का समय तय किया गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

Share:

Next Post

कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस पर सेवादल की राज्य स्तरीय बैठक कल

Sun Dec 27 , 2020
भोपाल। कांग्रेस सेवादल द्वारा अपने स्थापना दिवस 28 दिसंबर को राज्य स्तरीय बैठक का आयोजन भोपाल में किया जा रहा है। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय सचिव और मध्य प्रदेश प्रभारी चंद्रप्रकाश बाजपेई के निर्देशन में आयोजित की जा रही इस बैठक की अध्यक्षता मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष ठाकुर रजनीश हरवंश सिंह करेंगे। […]