भोपाल। कांग्रेस सेवादल द्वारा अपने स्थापना दिवस 28 दिसंबर को राज्य स्तरीय बैठक का आयोजन भोपाल में किया जा रहा है। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय सचिव और मध्य प्रदेश प्रभारी चंद्रप्रकाश बाजपेई के निर्देशन में आयोजित की जा रही इस बैठक की अध्यक्षता मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष ठाकुर रजनीश हरवंश सिंह करेंगे। सेवादल और कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा कांग्रेस मुख्यालय पर किए जाने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रम में भी सेवादल के पदाधिकारी शामिल होंगे। इसके पश्चात बैठक में विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। इस दौरान सेवादल की तीनों विंग के पदाधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। सेवादल के डॉ संदीप सबलोक ने बताया कि इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह तथा सेवादल के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश प्रभारी चंद्प्रकाश बाजपेई समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी हिस्सा लेंगे। बैठक में आगामी नगरीय निकाय चुनाव के साथ.साथ केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लाए गए किसान विरोधी कानून के खिलाफ प्रदेश में निकाली जाने वाली किसान संघर्ष यात्रा के संबंध में रणनीति पर चर्चा कर संबंधित जिम्मेदारियां सौंपी जाएगी।
Share:Related Articles
मप्रः गाडरवारा की तुअर दाल और करेली का गुड़ बनेंगे प्रदेश की पहचान
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के सपने को पंख देने के लिए नरसिंहपुर जिले में भी समुचित प्रयास किए जा रहे हैं। किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल के मार्गदर्शन में आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश अभियान में ‘एक जिला-एक उत्पाद’ में गाडरवारा की तुअर दाल और करेली के गुड को मध्यप्रदेश की विशिष्ट […]
सरकार कर रही किसानों की कुर्की, मंत्री नर्मदा से कर रहे समृद्धि की कामना
उपवास के बाद परिक्रमा पर निकले कृषि मंत्री भोपाल। कोरोना काल में एक ओर सरकार ने किसानों को किसी तरह की प्रोत्साहन राशि देने से इंकार कर दिया है। वहीं प्राकृतिक आपदा और कोरेाना संकट की मार झेल चुके किसानों से बिजली कंपनियां बिल वसूली के लिए उनकी चल संपत्ति को कुर्क कर रही है। […]
जन जागृति से सीआरपी में शुरू हुआ सफाई अभियान
संत नगर। उपनगर में इन दिनों द लॉयन सिटी ग्रुप द्वारा कालोनियों में वही के रहवासियों के साथ सफाई ओर जागरूकता अभियान किया जा रहा है। मंगलवार को ग्रुप द्वारा सीआरपी क्षेत्र में गुरूद्रारा साहब के दरबार और उसके आसपास के एरिया में सफाई की गई। जंगली पौधों की छटाई की गई। इस अवसर पर […]