बड़ी खबर

भारत को बड़ी उपलब्धि, ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में चढ़ा पायदान

नई दिल्ली। ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2022 (Global Innovation Index 2022) में भारत 40वें स्थान पर पहुंच गया है। यह 2015 में 81वें स्थान पर था। इंडेक्स (index) से पता चलता है कि स्टार्टअप (startup) के लिए बेहतर माहौल तैयार करने और नवाचार को बढ़ावा देने में भारत लगातार सुधार कर रहा है। इससे पहले विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (World Intellectual Property Organization) की पिछली रिपोर्ट में वैश्विक नवाचार सूचकांक (जीआईआई) में भारत ने दो पायदान की छलांग लगाई थी। 2021 में भारत 46वें स्थान पर था।

संगठन के मुताबिक, भारत की रैंकिंग 2015 के बाद से ही तेज रफ्तार से बढ़ रही है। 2015 में जहां भारत का जीआईआई 81 था, वहीं 2022 में यह 40वें पायदान पर पहुंच गया है। यह सुधार स्टार्टअप के लिए अनुकूल माहौल बनाने सरकारी व निजी संगठनों की ओर से शोध पर जोर दिए जाने से आया है।


संगठन का दावा है कि इस रिपोर्ट से दुनियाभर के देशों की सरकारों को अपने यहां नवाचार बढ़ाने में मदद मिलेगी। इसका मूल उद्देश्य नए विचारों और तकनीकों को सामाजिक व आर्थिक चुनौतियों एवं बदलावों में शामिल करना है। जीआईआई की रिपोर्ट को सरकारें अपनी नीतियों को सुधारने का जरिया मानती हैं, जो मौजूदा स्थिति में बदलाव करने में मदद करता है।

Share:

Next Post

दिल्ली के रोहिणी में कार में जली लाश, जांच में जुटी पुलिस

Thu Sep 29 , 2022
दिल्ली । दिल्ली में रोहिणी (Rohini in Delhi) के माजरा डबास और जटखोड़ गांव के बीच एक जली कार में शख्स की जली हुई लाश मिलने से इलाके में सनसनी (sensation) फैल गई है। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। मृत युवक की अभी तक शिनाख्त […]