देश बड़ी खबर मध्‍यप्रदेश

पूर्व CJI आरसी लाहोटी का निधन, गुना के थे रहने वाले, पीएम ने जताया शोक


नई दिल्ली। देश के पूर्व CJI रमेश चंद्र लाहोटी का बुधवार को निधन हो गया। मूलत: मध्यप्रदेश के गुना (Guna of Madhya Pradesh) के रहने वाले जस्टिस आरसी लाहोटी (Justice RC Lahoti) ने नोएडा के अपोलो अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे 82 वर्ष के थे।रिटायरमेंट के बाद से ही वह नोएडा में रह रहे थे। 4-5 दिन पहले तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


लाहोटी 1960 में गुना जिले के बार काउंसिल में शामिल हुए थे, 1962 में वकील के रूप में नामांकित हुए थे। अप्रैल 1977 में उन्हें राज्य उच्च न्यायिक सेवा में भर्ती किया गया। उन्हें जिला और सत्र न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया। एक साल तक उन्होंने मई 1978 में इस्तीफा दे दिया। इसके बाद हाई कोर्ट में प्रैक्टिस फिर से शुरू कर दी। उन्हें CJI के रूप में 18 महीने का कार्यकाल मिला।

पीएम मोदी ने जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जस्टिस लाहोटी के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि वंचितों को त्वरित न्याय दिलाने में उनकी अहम भूमिका रही। वह जस्टिस लाहोटी के परिजनों व प्रियजनों के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट करते हैं।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जस्टिस लाहोटी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। चौहान ने अपने शोक संदेश में कहा कि लाहोटी का निधन देश और प्रदेश की अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि वह मध्यप्रदेश के गौरव थे। 

मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अपने शोक संदेश में कहा कि लाहोटी ने न्याय व्यवस्था में उच्च आदर्शों को स्थापित किया। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भी उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के गुना जिले से जुड़े लाहोटी न्यायपालिका क्षेत्र के एक मजबूत स्तंभ थे।

Share:

Next Post

'द कश्मीर फाईल्स' ने सच को उजागर किया

Thu Mar 24 , 2022
– मृत्युंजय दीक्षित कोरोना महामारी का दौर हल्का हो जाने के बाद भारतीय फिल्म उद्योग जगत में भी हलचल दिखने लगी है। विगत दो वर्षो से कोई भी फिल्म थिएटर में रिलीज नहीं हो पा रही थी, अब सिनेमा जगत की रौनक लौट रही है। फिल्में बड़े पर्दे पर रिलीज़ हो रही हैं, दर्शक भी […]