img-fluid

टाटा ग्रुप से आई बड़ी खबर, चंद्रशेखरन को मिला 5 साल का एक्सटेंशन

September 17, 2026

डेस्क: टाटा ग्रुप से फिलहाल टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन की विदाई टल गई है. टाटा संस लिमिटेड के बोर्ड ने गुरुवार को एन चंद्रशेखरन को एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के तौर पर 5 साल का नया कार्यकाल देने को मंज़ूरी दे दी. ग्रुप की होल्डिंग कंपनी को लिस्ट कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी. इसका मतलब ये है कि चंद्रशेखरन IPO की तैयारी में अहम भूमिका निभाएंगे.

एन चंद्रशेखरन को एक्सटेंशन के अलावा टाटा संस के बोर्ड ने कंपनी की लिस्टिंग को भी मंजूरी दे दी है. हालांकि, होल्डिंग कंपनी में बहुमत हिस्सेदारी रखने वाले कई टाटा ट्रस्ट, चेयरमैन के तौर पर चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को चुनौती दे सकते हैं. चंद्रशेखरन ने 12 अगस्त को घोषणा की थी कि 20 फरवरी, 2027 को अपना मौजूदा कार्यकाल पूरा होने पर वे तीसरा कार्यकाल नहीं लेंगे.


  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन और टाटा संस के डायरेक्टर नोएल टाटा ने फरवरी में हुई बोर्ड मीटिंग में चंद्रशेखरन के प्रस्तावित तीसरे कार्यकाल का विरोध किया था. लोगों ने बताया कि नोएल अभी भी लीडरशिप में बदलाव के पक्ष में हैं. टाटा ट्रस्ट्स के पास कुल मिलाकर टाटा संस की लगभग 66% हिस्सेदारी है.

    मामले से जुड़े लोगों का कहना था कि आखिरकार चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर समेत टॉप मैनेजमेंट का चुनाव बहुमत वाले शेयरहोल्डर की पसंद से तय होगा. इस मामले में, बहुमत वाली हिस्सेदारी टाटा ट्रस्ट्स के पास है, जिसका का प्रतिनिधित्व टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा करते हैं. दो मुख्य टाटा ट्रस्ट्स में से एक, सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट (SDTT) ने भी सार्वजनिक रूप से कहा है कि वह चंद्रशेखरन के दोबारा नियुक्ति के लिए खुद को पेश न करने के फैसले का सम्मान करता है.

    Share:

  • PM मोदी को खून से खत... 68,500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन

    Thu Sep 17 , 2026
    लखनऊ: लखनऊ के ईको गार्डन में पिछले 17 दिनों से शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी धरने पर बैठे हैं. मामला है 68,500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण से जुड़ा विवाद. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों ने रक्तदान किया और उसी खून से प्रधानमंत्री के नाम पत्र लिखा. इन पत्रों में प्रधानमंत्री से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved