img-fluid

बिहार : खान सर के कोचिंग में तोड़फोड़ के आरोपी प्रिंस यादव की नेपाल के होटल में संदिग्ध मौत

June 14, 2026

पटना. ज्ञान बिंदु कोचिंग (Gyan Bindu Coaching) के संचालक रौशन आनंद (Roshan Anand) के भाई प्रिंस यादव (Prince Yadav) की नेपाल (Nepal) में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रिंस यादव का नाम फैजल खान सर की कोचिंग में हुई तोड़फोड़ के मामले में दर्ज एफआईआर में शामिल था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वह नेपाल भाग गया था।


  • जानकारी के अनुसार, नेपाल के एक होटल में उसका शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि प्रिंस यादव के साथ नेपाल गए अन्य लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है और मामले की जांच जारी है।

    साथ मौजूद लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ
    इधर, पुलिस ने प्रिंस यादव के साथ मौजूद लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

    चर्चित कोचिंग हमले के मामले में भी आया था नाम
    बता दें कि प्रिंस यादव का नाम पहले पटना में चर्चित खान सर कोचिंग सेंटर पर हुए हमले के मामले में भी सामने आ चुका था।

    परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग
    प्रिंस यादव सहरसा जिले के निवासी थे और क्षेत्र में सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय थे। वह जिला परिषद चुनाव लड़ने की भी तैयारी कर रहे थे। उनकी अचानक हुई मौत के बाद परिजनों और समर्थकों ने मामले की गहन एवं निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। वहीं, घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोग जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

    Share:

  • भारतीय सेना के बेड़े में जल्द शामिल होगी कानपुर में बनी स्वदेशी AK-203, ऑल वेदर ट्रायल शुरू, जानें इसकी खासियत

    Sun Jun 14 , 2026
    कानपुर। भारतीय सेना (Indian Army) के लिए तैयार की जा रही एक मिनट में 600 गोलियां दागने वाली पूर्ण स्वदेशी एके-203 असॉल्ट राइफल (Indigenously produced AK-203 assault rifle) अब ऑल वेदर ट्रायल (All-Weather Trial) के चरण में पहुंच गई है। कानपुर की स्मॉल आर्म्स फैक्ट्री (एसएएफ) में बने पुर्जों से तैयार इस अत्याधुनिक राइफल को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved