आचंलिक

भाजपा और कांग्रेस समान की स्थिति में, कड़ा मुकाबला

  • पंचायत चुनाव: जनपद का फैसला बागियों के हाथ में

नागदा। पंचायत चुनाव के परिणामों की विधिवत घोषणा से पूर्व ही जनपद अध्यक्ष पद के कब्जे को लेकर कयास और जोरआजमाईश प्रारंभ हो गई है। जनपद पंचायत में 25 सदस्यों के चयन हेतु मुकाबला हुआ था जिसमें कांग्रेस समर्थित 10 वार्डों वार्डों में विजयी (घोषित नहीं) हुए वहीं भाजपा समर्थित 11 वार्डों में विजयी (घोषित नहीं) हुए। इनमें तीन वार्ड वो भी शामिल है जिनमें भाजपा ने उम्मीदवार अधिक होने पर फ्री फॉर आल कर दिया था और उनमें से जीते उम्मीदवार। इनके अलावा बचे चार वार्डों में से दो में कांग्रेस के बागी तो दो में भाजपा के बागी सफल हुए हैं ये बागी ही अगला जनपद अध्यक्ष कौन होगा, इसमें अहम भूमिका निभाएंगे। जनपद पंचायत के वार्ड 22 में मतगणना को लेकर आपत्ति लगाई गई है। यहाँ कांग्रेस के बागी अर्जुन पटेल 3 वोट से आगे हैं, जिसे लेकर दूसरे नंबर पर रहे भाजपा के बागी लीलाधर ने आपत्ति ली है। बाकी बचे 24 जनपद के वार्डों में परिणाम की घोषणा शेष हैं।


वर्तमान स्थिति में वार्ड क्रमांक 1 से दशरथ शर्मा भाजपा, 2 से विकास शर्मा कांग्रेस, 3 से सुशीला राजेंद्र गुर्जर कांग्रेस, 4 से विष्णुबाई विक्रम कांग्रेस, 5 से सीताबाई रामदास बैरागी कांग्रेस, 6 से श्यामाबाई गट्टूलाल चंद्रवंशी भाजपा, 7 से पृथ्वीराज सिंह कांग्रेस, 8 से अर्जुन वर्मा कांग्रेस, 9 से रेखा भरत परमार कांग्रेस, 10 से मनोहर सिंह (भाजपा फ्री फॉर ऑल), 11 से पार्वती वीरसिंह चंद्रवंशी भाजपा, 12 से पदमाबाई रमेशबाई (भाजपा फ्री फॉर ऑल), 13 से माया मनोहर भाजपा, 14 से भंवर हरिराम भाजपा, 15 से सोनाबाई देवीलाल परमार कांग्रेस, 16 से धर्मेंद्र चंद्रवंशी भाजपा, 17 से सपना अनिल शर्मा (भाजपा फ्री फॉर ऑल), 18 से लीलाबाई ईश्वर गुर्जर कांग्रेस, 19 से राकेश धाकड़ (भाजपा बागी), 20 से रघुनाथ चंद्रवंशी भाजपा, 21 से दुर्गेश सुरेंद्रसिंह भाजपा, 22 से अर्जुन पटेल, 23 से घनश्याम कुंवर घनश्याम कांग्रेस, 24 से धनसिंह आंजना (भाजपा बागी), 25 से भंवरसिंह चौहान (कांग्रेस बागी) आगे है जिसकी विधिवत घोषणा 13 जुलाई को होगी।

Share:

Next Post

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में रातापानी अभ्यारण का स्थापना दिवस समारोह का आयोजन

Sun Jul 3 , 2022
औवेदुल्लागंज। वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में रातापानी अभ्यारण का 47वां स्थापना दिवस समारोह के दो दिवसीय आयोजन का शुभारंभ अशोक वर्णवाल प्रमुख सचिव वन मध्यप्रदेश शासन द्वारा दीप प्रज्वलन कर दिया गया। इस अवसर पर रमेश कुमार गुप्ता प्रधान मुख्य वनरक्षक एवं वन मंडल प्रमुख मध्यप्रदेश डॉ अभय कुमार पाटिल,प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश राज्य वन […]