उत्तर प्रदेश चुनाव 2024 देश मध्‍यप्रदेश राजनीति

राज्यसभा के लिए भाजपा के 6 मंत्रियों के नाम का ऐलान दोबारा नहीं किया, क्या लोकसभा चुनाव से है कनेक्शन

नई दिल्‍ली (New Dehli)। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections)से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी रणनीति बदलती (changing strategy)नजर आ रही है। दरअसल, राज्यसभा के लिए उम्मीदवारों (candidates)की ताजा सूची से इसके संकेत मिल रहे हैं। पार्टी ने अब तक 6 मंत्रियों और एक मुख्य प्रवक्ता के नाम का ऐलान दोबारा नहीं किया। इससे अटकलें तेज हो गई हैं कि भाजपा अब इन दिग्गज नेताओं को लोकसभा चुनाव के मैदान में उतार सकती है। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।

इन मंत्रियों का नाम अब तक नहीं

भाजपा की तरफ से अब तक केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव, मनसुख मांडविया, पुरुषोत्तम रुपाला और राजीव चंद्रशेखर को बुधवार को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार नहीं बनाया है। दोबारा राज्यसभा का टिकट नहीं पाने वालों में पार्टी के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी का नाम भी शामिल है। भारत निर्वाचन आयोग यानी ECI की तरफ से अब तक चुनाव कार्यक्रम का ऐलान नहीं किया गया है।


अशोक चव्हाण को मिला तोहफा

हाल ही में कांग्रेस छोड़ने वाले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को भी भाजपा ने राज्यसभा भेजने का फैसला किया है। चव्हाण का नांदेड़ जिले में दबदबा माना जाता है। वहीं, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को भी भाजपा ने दोबारा राज्यसभा भेजा है। हालांकि, इस बार उन्हें हिमाचल प्रदेश के बजाए गुजरात से राज्यसभा भेजा जा रहा है।

भाजपा ने अब तक इन नामों का किया ऐलान

नड्डा के अलावा भाजपा ने गुजरात से गोविंदभाई ढोलकिया, मयंकभाई नायक और जसवंतसिंह परमार को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, महाराष्ट्र से चव्हाण के साथ उम्मीदवारों की सूची में मेधा कुलकर्णी, अजीत गोपछड़े का नाम है। मध्य प्रदेश से एल मुरुगन, उमेश नाथ महाराज, माया नारोलिया और बंसीलाल गुर्जर हैं। ओडिशा से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को दोबारा उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा की ओर से राजस्थान से चुन्नीलाल गरासिया, मदन राठौर हैं। बिहार से धर्मशीला गुप्ता, डॉक्टर भीम सिंह, छत्तीसगढ़ से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह, हरियाणा से सुभाष बराला, कर्नाटक से नारायण कष्णासा भांडगे, उत्तर प्रदेश से आरपीएन सिंह, डॉक्टर सुधांशु त्रिवेदी, चौधरी तेजवीर सिंह, साधना सिंह, अमरपाल मौर्य, संगीता बलवंत, नवीन जैन, उत्तराखंड से महेंद्र भट्ट, पश्चिम बंगाल से सामिक भट्टाचार्य को उम्मीदवार बनाया गया है।

Share:

Next Post

जीतनराम मांझी ने उठाई एक और मंत्री बनाए जाने की मांग, कहा- नीतीश देंगे तो अच्छा, नहीं तो...

Thu Feb 15 , 2024
नई दिल्‍ली (New Dehli)। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी (Former Chief Minister Jitan Ram Manjhi)ने एक बार फिर अपनी पार्टी हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (Hindustan Awam Morcha) से एक और मंत्री बनाने की मांग (Demand to make minister)उठाई है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कहा कि वे HAM को एक और मंत्री देंगे तो अच्छा […]