देश राजनीति

भाजपा अपने बजट पर कर रही गुमराह, जनता पूरी तरह निराशः अखिलेश

लखनऊ। जनता को भरमाने के लिए एक नया अभियान भाजपा चला रही है, जिसके तहत भाजपा के पदाधिकारी और डबल इंजन के मंत्री केन्द्रीय बजट के बारे में जनता को बताएंगे। जनता बजट से पूरी तरह निराश है। लेकिन, भाजपा अपने बजट पर गुमराह कर रही है। किसान, नौजवान परेशान है। ये बातें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कही।


उन्होंने कहा कि किसानों की मांगे न मानकर केन्द्र की भाजपा सरकार हठधर्मी कर रही है। कथित कृषि सुधार से सम्बन्धित तीनों कानूनों के कारण किसानों का भविष्य अंधेरे में खो जाएगा। किसानों की आने वाली पीढ़ियों के सामने काला अंधेरा होने वाला है। भाजपा ने अपने और किसानों के बीच दीवार खड़ी कर लोकतंत्र की मूलभावना को ठेस पहुंचाई है। सरकार जनता के लिए होती है, जनहित की उपेक्षा करने वाली सरकार जनता की नहीं हो सकती है।

अखिलेश ने कहा कि कई जनपदों में बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से गेहूं, सरसों और आलू की फसल को काफी क्षति पहुंची है। खेतों में खड़ी फसल चौपट हो गई है। किसानों को हुए नुकसान की भरपाई करने में भाजपा सरकार रूचि नहीं ले रही है। भाजपा सरकार को खेती की क्षतिपूर्ति करनी चाहिए। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

तृणमूल ने जेपी नड्डा को कहा बाहरी, उनके बयान का बंगाल पर नहीं होगा असर

Sun Feb 7 , 2021
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के मालदा में रोड शो और परिवर्तन यात्रा को लेकर प्रतिक्रिया दी है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और दमदम से सांसद सौगत रॉय ने इशारे-इशारे और में नड्डा को बाहरी करार दिया है और कहा है कि उनके बयान का बंगाल पर […]