उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

भाजपा ने सभी बूथों पर सुशासन दिवस के रूप में मनाई अटल जी की जयंती

  • वाजपेयी जी के कार्यकाल में कई ऐसे महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू हुई जिसके चलते देश अधोसंरचना को दिशा में सुदृढ़ हुआ है-विवेक जोशी

उज्जैन। भारतीय जनता पार्टी नगर द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में नगर अध्यक्ष विवेक जोशी के नेतृत्व में नगर के सभी बूथों पर मनाई गई। नगर के प्रत्येक बूथ पर अटलजी के चित्र पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित हुए और अटलजी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा हुई। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम प्रत्येक बूथ पर सुना गया। मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा ने बताया इस अवसर पर सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन, महापौर मुकेश टटवाल ने अपने-अपने बूथों पर अटल जी तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। वाजपेयी की जयंती के अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए।



नगर अध्यक्ष श्री जोशी ने कहा वाजपेयी का आरंभिक जीवन, राजनीतिक जीवन, प्रधानमंत्री में रहे कार्यकाल, कवि के रूप में इन सभी विषयों पर वाजपेयी जी की एक अलग छवि है। उन्हीं के कार्यकाल में भारत को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाना, पाकिस्तान से संबंधों में सुधार की पहल, कारगिल युद्ध, स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर कार्य किया गया है। अटल जी के कार्यकाल में कई ऐसे महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू हुई जिसके चलते देश अधोसंरचना को दिशा में सुदृढ़ हुआ है। नगर के प्रत्येक बूथ पर अटल जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला।

Share:

Next Post

तीन साल में गैर घरेलू उपभोक्ताओं ने बचाए सवा करोड़

Mon Dec 26 , 2022
स्मार्ट मीटरों के लाभ आ रहे सामने उज्जैन। अत्याधुनिक तरीके से तैयार और विधिवत रूप से स्थापित स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए फायदेमंद भी साबित हुए हैं। उज्जैन शहर में अब तक स्मार्ट मीटरों की रिपोर्ट से बिजली उपभोक्ताओं को पांच करोड़ रुपये से ज्यादा की पावर सेक्टर छूट का लाभ दिया गया है। यह […]