जबलपुर न्यूज़ (Jabalpur News)

मुंह फुलाये फूफा से कम नहीं भाजपा नगर अध्यक्ष

  • राजनैतिक कार्यक्रमों को लेकर सोशल मीडिया में बाहर आती रहती है तुनक मिजाजी

जबलपुर। सहने की सीमा है बड़े भाई मुंह में, जुबान भी और वाणी के सामर्थ्य का परिचय भी दिया जा सकता है। बस संगठन की मर्यादा आप से ज्यादा जानता हूं मैं!! अचानक फेसबुक पर इस प्रकार का पोस्ट सत्ताधारी पार्टी के नगर अध्यक्ष जी एस ठाकुर द्वारा डाला गया है जिसके डालने के बाद स्क्रीनशॉट सभी राजनीतिक ग्रुप में वायरल होते नजर आया।



सभी के मन में सिर्फ कौतूहल का विषय रहा था कि आखिर किसने नगर अध्यक्ष को इस प्रकार का पोस्ट डालने के लिए विवश कर दिया हैं!!! और आखिर किसे नगर अध्यक्ष सीमा में रहकर सहन कर रहे हैं और यह बड़ा भाई आखिर है कौन!!! सभी के मन में सिर्फ एक ही सवाल कि संगठन की मर्यादा का पाठ नगर अध्यक्ष किसे पढ़ाना चाह रहे थे !!!

क्या है मामला
विरसा मुंडा जयंती के चलते विभिन्न संगठनों द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें कि भाजपा के भी कई मोर्चों ने भी विभिन्न प्रकार के आयोजन किए परंतु भाजपा की ही पूर्व पार्षद दलों ने जब बिरसा मुंडा की जयंती मनाई तो इन के कार्यक्रम पर नगर संगठन द्वारा आपत्ति ले ली गई हैं। बिरसा मुंडा जयंती पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के कार्यक्रम से नगर अध्यक्ष खफा हो गया। पूर्व पार्षदों के दल ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करने के लिए कई वरिष्ठ नेता एकजुट हुए। इस दौरान भाजपा का झंडा भी रखकर फोटो खिंचवाई गई। यह बात नगर संगठन को जैसे ही पता चली उन्होंने पूर्व पार्षदों को फोन कर सवाल-जवाब कर डाला। वरिष्ठ नेता आयोजन को जनजातीय विकास मंच के बैनर तले होने का दावा करते रहे लेकिन संगठन ने इस पर आपत्ति की। उनका तर्क है कि भाजपा के सामानांतर कुछ नेता मनमानी कर रहे हैं ये उचित नहीं है। ऐसे किसी भी आयोजन को करने से पूर्व संगठन से अनुमति लेना आवश्यक है।

फेसबुक में जो पोस्ट डाला गया है उसका कुछ भी मतलब निकाल सकते हैं मैं इस पर कोई स्पष्टीकरण नहीं दूंगा
जीएस ठाकुर,नगर अध्यक्ष भाजपा

Share:

Next Post

जुआं फड़ को किसका था संरक्षण!

Wed Nov 17 , 2021
खाकी पर उठ रहे सवाल को लेकर जांच पड़ताल तेज जबलपुर। घमापुर सिद्धबाबा पहाड़ी पर पूर्व पार्षद के भाई के लंबे अर्से से आबाद जुआ फड़ पर क्राईम ब्रांच की कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि उक्त जुआ फड़ लंबे समय से आबाद था, लेकिन उसे स्थानीय पुलिस का संरक्षण […]