उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

अनिल जैन कालूहेड़ा को भाजपा ने दी बड़ी जिम्मेदारी..प्रदेश प्रभारी बनाया

उज्जैन। पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि 11 फरवरी से भाजपा का समर्पण निधि संग्रहण अभियान शुरू होगा।
इसके लिए प्रदेश नेतृत्व ने भाजपा नेता अनिल जैन कालूहेड़ा को अभियान का प्रदेश प्रभारी बनाया है। इस समिति में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय तथा केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर सहित अन्य नेता भी सदस्य बनाये गये हैं।


मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, संगठन महामंत्री सुहास भगत के निर्देश पर यह प्रभार कालूहेड़ा को सौंपा है जिसके बाद उन्होंने पार्टी के अन्य पदाधिकारियों को अभियान की जवाबदारी दी है। प्रदेश कार्यालय द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार प्रदेश शासन के मंत्री नरोत्तम मिश्रा को दतिया, इंदौर नगर तथा इंदौर ग्रामीण। गोपाल भार्गव को जबलपुर नगर, जबलपुर ग्रामीण एवं निवाड़ी। जगदीश देवड़ा को उज्जैन नगर, उज्जैन ग्रामीण, राजगढ़। भूपेन्द्र सिंह को भोपाल नगर, भोपाल ग्रामीण, सागर। ओमप्रकाश सखलेचा को छतरपुर और सिवनी। विश्वास सांरग को टीकमगढ़ और श्योपुर। राज्यवर्धन सिंह दत्तीगॉंव को धार और रायसेन। प्रद्युम्न सिंह तोमर को ग्वालियर नगर, ग्वालियर ग्रामीण और शिवपुरी। पूर्व मंत्री जयंत मलैया को बालाघाट, दमोह और नरसिंहपुर। पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता को विदिशा और सीहोर। पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ल को सतना, रीवा, सीधी एवं सिंगरौली। पार्टी के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष व सांसद सुधीर गुप्ता को पन्ना, अशोकनगर और गुना। प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी को बुरहानपुर, खण्डवा और मुरैना। प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन को छिंदवाड़ा। सह कोषाध्यक्ष अनिल जैन कालूहेड़ा को शाजापुर, आगर मालवा और भिण्ड। पूर्व मंत्री संजय पाठक को कटनी, शहडोल, और उमरिया। सांसद शंकर लालवानी को अलिराजपुर और झाबुआ। विघायक चेतन कश्यप को नीमच, मंदसौर और रतलाम। विधायक रमेश मेंदोला को देवास और बड़वानी। हेमन्त खण्डेलवाल को हरदा, होशंगाबाद और बैतूल एवं योगेश मेहता को खरगौन जिले का प्रभार दिया गया है।

Share:

Next Post

शहर में सबसे ज्यादा बिजली चोरी बेगमबाग फीडर पर, 57 कनेक्शन काटे

Tue Feb 8 , 2022
कल विद्युत मंडल की 6 टीमों ने दिनभर की कार्रवाई..22 बिजली चोरी के प्रकरण बनाएं उज्जैन। विद्युत मंडल के बेगमबाग फीडर से शहर की सबसे ज्यादा बिजली चोरी होती है। यहां सौ प्रतिशत तक बिजली की चोरी हो रही है। कल विद्युत मंडल की छह टीमों ने कार्रवाई की और कई विद्युत चोरी के प्रकरण […]