भोपाल। चुनावी साल में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। ग्वालियर में पार्टी के दो दिग्गज नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है। भाजपा के पूर्व संभागीय मीडिया प्रभारी सुबोध दुबे और किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतेंद्र सिंह गुर्जर ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। दरअसल, मध्य प्रदेश में जैसे-जैसे चुनाव का समय पास आ रहा है, वैसे ही दल बदल का दौर शुरू हो गया है। ग्वालियर में भाजपा के पूर्व संभागीय मीडिया प्रभारी सुबोध दुबे और किसान नेता सतेंद्र सिंह गुर्जर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
दोनों नेताओं ने प्रेस वार्ता कर भाजपा पर नजर अंदाज करने का आरोप लगाया। सुबोध दुबे ने कहा कि उन्होंने 20 साल तक भारतीय जनता पार्टी में सेवक की तरह काम किया है, लेकिन अब पार्टी में कुछ महत्वाकांक्षी नेताओं के आ जाने से उनके जैसे कर्मठ जमीनी कार्यकर्ताओं को नजर अंदाज किया जा रहा है। सुबोध ने कहा कि उन्होंने अपनी पीड़ा पार्टी के बड़े नेताओं तक पहुंचाई, लेकिन कोई सुनने के लिए तैयार नहीं है। ऐसे में उन्होंने पार्टी छोडऩे का फैसला किया है। फिलहाल वो किसी अन्य पार्टी में शामिल नहीं होंगे। किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतेंद्र सिंह गुर्जर ने भी उपेक्षा करने के आरोप लगाए हैं।
Share:
मिशन 2023 के लिए आप करेगी महारैली और रोड शो भोपाल। देश में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल कर चुकी आम आदमी पार्टी की नजर अब मध्यप्रदेश पर है। मिशन 2023 के लिए आम आदमी पार्टी ने महारैली और रोड शो का प्लान तैयार किया है, जिसका आगाज एमपी में ग्वालियर से होने जा रहा […]
बंधक बनाकर छेड़ा, विरोध करने पर करंट लगाया आज तड़के पुलिस ने बदहवास हालत में किशोरी को दस्तेयाब किया, कंबल और बोरी में लिपटी थी पीडि़ता भोपाल। राजधानी के देहात क्षेत्र बैरसिया में आज तड़के बड़ी वारदात सामने आई है। थाने के ठीक पीछे स्थित बस्ती में घर से आठवीं की छात्रा को पुलिस ने […]
युवा पलट सकते हैं विस चुनाव में बाजी भोपाल। मध्य प्रदेश के इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में युवा मतदाता बड़ी संख्या में भाग लेंगे। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस युवाओं को साधने में पूरा दम लगा रही हैं। भाजपा सरकार हाल ही में युवा नीति लेकर आई है। वह ‘सीखो कमाओ योजनाÓ को […]
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के स्थगित होने से निराश विधायकों की समस्या को मुख्यमंंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दूर कर दिया। उन्होंने सोमवार को विधायकों से साढ़े पांच घंटे वन-टू-वन मुलाकात की। इस दौरान उनकी समस्या और मांगों को सुनकर मौके पर ही अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। वहीं, […]