
रामपुर। भाजपा( BJP) नेता मुख्तार अब्बास नकवी (Mukhtar Abbas Naqvi) ने राम मंदिर चढ़ावा घोटाले (Ram Mandir Donation scam) को लेकर विपक्ष पर हमला बोला है. उन्होंने राम मंदिर में दान के कथित दुरुपयोग पर विपक्षी दलों की टिप्पणियों की आलोचना करते हुए कहा कि “धर्म-विरोधी लोगों” को धार्मिक मामलों में दखल नहीं देना चाहिए।
दरअसल रामपुर के दो दिन के दौरे पर आए नकवी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार और मंदिर प्रशासन इस मामले को संवेदनशीलता से देख रहे हैं. उन्होंने कहा कि कुछ लोग राजनीतिक पूर्वाग्रह से प्रेरित हैं और राजनीतिक फायदे के लिए गलत जानकारी फैला रहे हैं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कुछ लोग राजनीतिक मकसद से दुष्प्रचार और पूर्वाग्रह फैला रहे हैं. उन्हें ऐसा करने से बचना चाहिए. इस मुद्दे पर समाजवादी पार्टी प्रमुख की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए नकवी ने कहा कि यह एक धार्मिक मामला है. ऐसे धर्म-विरोधी लोग इसमें क्यों घुसने की कोशिश कर रहे हैं?
मामले में मंदिर ट्रस्ट का कहना है कि आंतरिक ऑडिट चल रहा है और अब तक आरोपों का समर्थन करने वाला कोई सबूत नहीं मिला है. माना जा रहा है कि एसआईटी आज अपनी जांच रिपोर्ट सरकार को सौंप सकती है. एसआईटी की तरफ से करीब 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार की गई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved