इंदौर न्यूज़ (Indore News)

भाजपा ने 17 प्रकोष्ठों की नई घोषणा की, प्रदेश संयोजक बनाए

  • निगम चुनाव में महापौर पद के दावेदार डॉ. खरे की भी भाजपा संगठन में इंट्री

इंदौर। भाजपा ने अपने नए प्रकोष्ठ में नियुक्तियां शुरू कर दी हैं। कल भाजपा के 17 प्रकोष्ठों में प्रदेश संयोजक और सहसंयोजकों की नियुक्तियां की गईं। इनमें इंदौर के तीन नेताओं को भी दो प्रकोष्ठ में महत्वपूर्ण जवाबदारी दी गई है। वैसे तो भाजपा अपने प्रकोष्ठ पर न के बराबर ही ध्यान देती है, लेकिन चुनावी साल में हर वर्ग को साधने और उन्हें भाजपा की ओर आकर्षित करने के लिए वह नित नए प्रयोग कर रही है। भाजपा में अभी तक गिने-चुने प्रकोष्ठ थे और उनमें नियुक्त संयोजक भी अपने-अपने हिसाब से काम करते थे, लेकिन अब प्रदेश संगठन प्रकोष्ठों को भी तवज्जो देगा।

इसको लेकर पिछले दिनों हुई मीटिंग में संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर भी बात की गई थी। इसके बाद कल प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने 17 प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों की घोषणा कर दी है। इनमें मां नर्मदा को लेकर लगातार काम कर रहे राजीव पटेल को नमामि गंगे प्रकोष्ठ का सहसंयोजक नियुक्त किया है तो दिव्या गुप्ता को विदेश संपर्क विभाग का प्रदेश संयोजक बनाया गया है। उनके साथ ही इसी प्रकोष्ठ में इंदौर के रोहित गंगवाल को सहसंयोजक की जवाबदारी दी गई है। इसके बाद अब प्रदेश संयोजकों को जिला स्तर पर टीम तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।


खरे लेंगे पॉलीटिकल फीडबैक
महापौर पद के दावेदार रहे डॉ. निशांत खरे को एक महत्वपूर्ण प्रकोष्ठ की जवाबदारी सौंपी गई है। उन्हें राजनीतिक प्रतिपुष्टि यानि पॉलीटिकल फीडबैक विभाग में सहसंयोजक बनाया है। खरे की भाजपा में पहली नियुक्ति है। पिछली बार जब उन्हें महापौर का टिकट देने की बात चली थी तो उन्हें संगठन में सक्रिय न बताकर भाजपा के नेताओं ने विरोध का बिगुल बजा दिया था और पार्टी को पुष्यमित्र भार्गव को भाजपा का उम्मीदवार बनाना पड़ा था। हालांकि इस मामले में प्रदेश संगठन ने इंदौर के स्थानीय नेताओं और जनप्रतिनिधियों कोबुलाकर आड़े हाथों लिया था और भविष्य में संगठन के फैसले के खिलाफ नहीं जाने की चेतावनी तक दे डाली थी। चुनाव के एक महीने के बाद डॉ. खरे की नियुक्ति कर दी गई है, जिससे संगठन के नेता भी आश्चर्यचकित हैं।

ये हैं भाजपा के 17 प्रकोष्ठ
जिला कार्यालय निर्माण, कार्यालय आधुनिकीकरण एवं मेन्टेनेंस, गं्रथालय-ई ग्रंथालय तथा अध्ययन कक्ष, स्वच्छ भारत अभियान, नमामि गंगे, राष्ट्रीय महासंपर्क अभियान, राष्ट्रीय प्रशिक्षण अभियान, पॉलीसी रिसर्च विभाग, राजनीतिक प्रतिपुष्टि (फीडबैक)विभाग, अध्यक्षीय कार्यालय प्रवास एवं कार्यक्रम, ट्रस्ट समन्वय विभाग, चुनाव पबंधन विभाग, चुनाव आयोग समन्वय विभाग, कानूनी एवं विधिक कार्य विभाग, विदेश संपर्क

Share:

Next Post

भारत में निवेश के सर्वश्रेष्ठ अवसर, 30 साल में बनेगा 30000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था

Wed Sep 7 , 2022
सैन फ्रांसिस्को। महामारी के दौरान भारत दुनिया के भरोसेमंद भागीदार के रूप में उभरा है। यह दुनिया में निवेश के लिए सबसे अच्छी जगह है, जो निवेश करने के लिए सर्वश्रेष्ठ अवसर भी देता है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि वैश्विक गड़बड़ी के बीच भारत की पकड़ मजबूत रही है। […]