मध्‍यप्रदेश

भाजपा ने साधारण कार्यकर्ता को बनाया प्रत्याशी : विष्णुदत्त शर्मा

भीकनगांव। स्वर्गीय नंदू भैया के साथ ज्ञानेश्वर पाटील (Dnyaneshwar Patil with Late Nandu Bhaiya) ने लगातार 25 वर्षों तक पार्टी का काम किया है। भारतीय जनता पार्टी ने श्री ज्ञानेश्वर पाटील (Dnyaneshwar Patil with Late Nandu Bhaiya) जैसे एक साधारण कार्यकर्ता को लोकसभा का प्रत्याशी बनाया है। भाजपा में कार्यकर्ता ही चुनाव लड़ता है और कार्यकर्ता ही चुनाव जिताता है। हमारे यहां बूथ कार्यकर्ता ही सबसे बड़ा रणनीतिकार होता है। इसलिए हर बूथ पर भारतीय जनता पार्टी की विराट जीत हो इसके लिए जुट जायें। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने भीकनगांव में बूथ एवं पन्ना समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए कही। प्रदेश अध्यक्ष ने प्रबुद्धजनों से भी संवाद किया।



मैदान में कांग्रेस कहीं नहीं
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि देश और प्रदेश के अंदर कांग्रेस खत्म हो गई है। अंतर्कलह से जूझ रही कांग्रेस कही भी मैदान में दिखाई नहीं देती है। झूठ और छलकपट की राजनीति करने वाले कांग्रेस नेताओं की मैदान में जाने की अब क्षमता नहीं बची है। यह नेता सिर्फ ट्वीटर पर भ्रम फैलाने काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भले ही हमारे सामने कांग्रेस न हो, लेकिन हमें सचेत होकर यह चुनाव लड़ना है, ताकि यह लोग जनता को फिर भ्रमित न कर सकें।

हमें जनता का अपार जनसमर्थन मिल रहा
श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रति अपार जनसमर्थन और जनता में उत्साह देखने को मिल रहा है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि जनता के स्नेह, कार्यकर्ताओं की मेहनत और भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के बल पर हम उपचुनाव में ऐतिहासिक मतों से विजयी होंगे। उन्होंने बूथ कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के हाथ मजबूत करने के लिए ताकत के साथ चुनावी समर में उतरें और इस बार पिछली जीत से भी रिकॉर्ड मत हासिल करें।

प्रदेश अध्यक्ष ने लिया संतो का आशीर्वाद
प्रदेश अध्यक्ष ने प्रवास के दौरान भींकनगांव स्थित शक्ति साईं सेवा धाम आश्रम पहुंचकर मारूगढ़ में मातारानी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। जिसके पश्चात् उन्होंने राष्ट्रीय संत पूज्यश्री विष्णुप्रसाद जी महाराज एवं उपस्थित अन्य संतजनों से भेंट कर आशीर्वाद लिया। प्रदेश अध्यक्ष के साथ मध्यप्रदेश शासन के मंत्री श्री कमल पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जीतू जिराती, प्रदेश प्रवक्ता व सांसद श्री सुमेर सिंह सोलंकी एवं पार्टी जिला अध्यक्ष सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share:

Next Post

दीपावली पर गोबर से निर्मित दीपक की बाजार में रहेगी धूम

Sun Oct 17 , 2021
उमरिया। प्रकाश पर्व दीपावली त्योहार (light festival diwali festival) का सभी को इंतजार है। व्यापारी जहां मांग के अनुसार उत्पाद तैयार करने के साथ ही दुकानों की सजावट में जुटे हुए हैं। जिले में ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से गठित स्वसहायता समूहों की महिलाओं ने इस अवसर का लाभ उठाने के लिए तैयारी कर […]