देश राजनीति

सांसद संजय सिंह के खिलाफ BJP विधायक ने दर्ज कराया FIR

लखनऊ। बस्ती की हरैया सीट से भाजपा विधायक अजय सिंह (BJP MLA Ajay Singh) ने आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह (Aam Aadmi Party (AAP) MP Sanjay Singh) के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में मंगलवार को एफआईआर (FIR) दर्ज कराया। उन्होंने संजय सिंह के खिलाफ जालसाजी का आरोप लगाया है।

दरअसल, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने हाल ही में एक पत्रकार वार्ता के दौरान उत्तर प्रदेश में जल जीवन मिशन में 30 हजार करोड़ रुपये के घपले का आरोप लगाया था। इसी मामले में भाजपा विधायक ने उन पर जालसाजी का आरोप लगाया है।


विधायक अजय सिंह का कहना है कि पत्रकार वार्ता में संजय सिंह ने मेरे द्वारा विधानसभा में उठाये गये एक सवाल के प्रपत्र का जिक्र किया, जो पूर्णतः गलत है। उन्होंने कहा कि मेरा उक्त प्रपत्र जलशक्ति विभाग से संबंधित नहीं था बल्कि पूर्ववर्ती सपा सरकार में हुए चेक डैम घोटाले की जांच और कार्रवाई के संदर्भ में था।

अजय सिंह ने कहा कि आप नेता संजय सिंह ने मुझे बदनाम करने की नियत से यह जालसाजी की है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

आज Samsung अयोजित करेगा बड़ा इवेंट, Galaxy Z Flip 3 फोन के साथ लॉन्‍च हो सकते हैं ये प्रोडक्‍ट

Wed Aug 11 , 2021
आज के इस आधुनिक युग में टेक्‍नोलॉजी के क्षेत्र में एक से बढ़कर एक डिवाइस लॉन्‍च हो रही है । अब दिग्‍गज टेक कंपनी सैमसंग का इस साल का सबसे बड़ा इवेंट आज आयोजित करने जा रही है। आज यानी 11 अगस्त को कंपनी Unpacked 2021 के दौरान नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स लॉन्च करेगी। इवेंट की […]