भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

डीजे को लेकर भोपाल कलेक्टर के आदेश पर BJP विधायक ने जताई आपत्ति, कह दी यह बड़ी बात

भोपाल। डीजे को लेकर भोपाल कलेक्टर (Bhopal Collector) के एक आदेश पर शनिवार को सियासी बवाल मच गया। खुद बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा (MLA Rameshwar Sharma) ने कलेक्टर के आदेश पर सवाल खड़े करते हुए आपत्ति जताई। उन्होंने ने कहा- ये भारत है, पाकिस्तान(Pakistan) नहीं कि हर बात की परमिशन ली जाए। कल को मंदिर में पूजा की भी परमिशन लेनी पड़ेगी क्या? परमिशन गुंडे मवालियों को दें। उन पर डंडे चलाएं, आम आदमी को परेशान न करें।

बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा के मुताबिक, डीजे के साथ कई लोगों का रोजगार जुड़ा है। कोरोना की वजह से 2 साल से ये लोग बेरोजगार थे। अब अगर अनुमति मिली है तो डीजे पर प्रतिबंध उचित नहीं है। इससे न केवल घर वालों को परेशानी होगी, बल्कि डीजे का कारोबार भी प्रभावित होगा। शर्मा के बयान पर कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा (Congress MLA PC Sharma) ने भी सहमति जताई है। पीसी शर्मा ने कलेक्टर के आदेश को अव्यावहारिक करार देते हुए कहा कि इससे सिर्फ लोगों को परेशानी होगी। कलेक्टर का आदेश तत्काल वापस होना चाहिए।

डीजे संचालकों की ये है परेशानी
दूसरी ओर, श्री राम डीजे के संचालक राम प्रसाद ने कहा कि 2 साल से डीजे का कारोबार पूरी तरह ठप पड़ा था। अब जबकि सरकार ने सभी प्रतिबंध हटाए हैं तो शादियों के लिए बुकिंग मिलना शुरू हुई है। अगर डीजे के लिए अनुमति लेने जैसी बात हुई तो बहुत सारे लोग डीजे बुक करने से ही डरेंगे। शादी के आयोजन में समय सीमा में कई बार काम नहीं हो पाते हैं।



क्या था आदेश ?
भोपाल कलेक्टर ने एक आदेश जारी कर डीजे पर प्रतिबंधात्मक नियम लागू किए थे। इसके मुताबिक, सुबह 6 से रात 10 बजे तक केवल 2 घंटे डीजे बजाने की अनुमति मिलने की बात कही गई थी। रात 10 बजे के बाद सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन के मुताबिक प्रतिबंध पूरी तरह लागू रहेगा। लेकिन, बाद में कलेक्टर ने सफाई दी कि ये आदेश शादी, विवाह और धार्मिक आयोजन पर नहीं लागू नहीं होगा। ये आदेश होटल, पब और बड़े आयोजनों पर लागू होगा।

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा- online शॉपिंग कंपनी पर होगी कार्रवाई
मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार अब ऑनलाइन शॉपिंग करने वाली कंपनियों पर नकेल कसने की तैयारी में है। प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा ऑनलाइन बिजनेस करने वाली कंपनियों के लिए पॉलिसी बनायी जाएगी। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा प्रदेशमें बीते दिनों ऑनलाइन होम डिलीवरी गांजा सप्लाई होने की जानकारी सामने आई थी। कार्रवाई में बड़ी मात्रा में गांजा पकड़ा गया है। 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है। ऑनलाइन कंपनी अमेजन के कर्ताधर्ताओं को नोटिस भेजा गया है। ऑनलाइन कंपनियों से गांजा की होम डिलीवरी के मामले पर जवाब मांगा गया है। यदि ऑनलाइन कंपनियां सहयोग नहीं करती हैं तो उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। सरकार अपने स्तर पर कानूनी कार्रवाई करेगी।

Share:

Next Post

अफगानिस्तान में डॉक्टर का अपहरण करने के बाद हत्या, फिरौती देने के बाद भी नहीं माने

Sun Nov 21 , 2021
काबुल। अफगानिस्तान (Afghanistan) पर तालिबान (Taliban) के कब्जे के बाद हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। उत्तरी अफगानिस्तान (Afghanistan) में एक जाने माने डॉक्टर (doctor) को अगवा कर उसकी हत्या (Doctor Killed in Afghanistan) कर दी गई है। मोहम्मद नादर अलेमी (Mohd Nader Alemi) नाम के इस डॉक्टर का दो महीने पहले मजार-ए-शरीफ शहर से अपहरण […]