देश मध्‍यप्रदेश

BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर को सांस लेने में तकलीफ, इलाज के लिए मुंबई ले जाया गया

भोपाल। बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा की तबीयत अचानक खराब हो गई है। उन्हें चार्टर्ड प्लेन से इलाज के लिए मुंबई ले जाया जा रहा है। सांसद को इलाज के लिए कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती किया जाएगा।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा पिछले कई दिनों से लगातार मीटिंग्स कर रही थीं। शुक्रवार शाम को उनका ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ गया। कोशिशों के बावजूद ब्लड प्रेशर कम नहीं हुआ। शनिवार सुबह उन्हें सांस लेने में भी दिक्कतें आने लगीं। इसके बाद उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराने के फैसला किया गया।

गंभीर बीमारियों से जूझ रहीं साध्वी प्रज्ञा को कुछ दिन पहले भी एम्स, दिल्ली में भर्ती किया गया था। उस समय भी सांसद को सांस लेने में तकलीफ की समस्या हुई थी। पिछले साल दिसंबर में कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद भी उन्हें एम्स में एडमिट किया गया था।

Share:

Next Post

सांवले रंग से डिप्रेशन में था इंजीनियंरिग छात्र, 15 वीं मंजिल से कूदकर की आत्‍महत्‍या

Sat Mar 6 , 2021
गौतमबुद्धनगर। यूपी के गौतमबुद्धनगर में इंजीनियरिंग के एक छात्र ने महज इसलिए आत्‍महत्‍या कर ली कि उसका रंग सांवला था। 17 वर्षीय इस छात्र का नाम संयम था। शनिवार की सुबह उसने अपार्टमेंट की 15 वीं मंजिल से कूदकर आत्‍महत्‍या कर ली। परिवार वालों ने बताया कि संयम सांवला रंग होने के कारण मानसिक अवसाद […]