जबलपुर न्यूज़ (Jabalpur News)

पं दीनदयाल की 105 वीं जयंती पर भाजपा ने अर्पित की पुष्पांजलि

जबलपुर। एकात्म मानववाद के प्रेणता जनसंघ के संस्थापक सदस्य पं दीनदयाल उपाध्याय की 105 वीं जयंती पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा दीनदयाल चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि की गई। साथ ही महानगर के 946 बूथों में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किये गए। सांसद राकेश सिंह दीनदयाल चौक के कार्यक्रम के साथ ही चारों विधानसभाओं के एक एक बूथ के कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित्रा वाल्मीकि, प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, विधायक अशोक रोहाणी, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जाटव, पूर्व विधायक शरद जैन, अंचल सोनकर, विनोद मिश्रा, स्वाति सदानन्द गोडबोले, एसके मुद्दीन, राममूर्ति मिश्रा, रजनीश यादव, रत्नेश सोनकर, पंकज दुबे, अभय सिंह ठाकुर, कमलेश अग्रवाल, श्रीराम शुक्ला, रंजीत पटेल, प्रणीत वर्मा, कुंडल राव, प्रशांत केसरवानी, संजय नाहतकर, रवि शर्मा, सोनू वर्मा, अतुल जैन दानी, प्रमोद चोहटेल, पवन तिवारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अर्पित किए श्रद्धा-सुमन
पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पूर्व एमआईसी सदस्य कमलेश अग्रवाल के नेतृत्व पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। इस दौरान सुभाषचंद्र बेनर्जी वार्ड के बूथ नम्बर 139 के बूथ अध्यक्ष आनंद कौशिक, नगर उपाध्यक्ष जय सचदेवा, एडवोकेट बबला चौरसिया, डॉनी मसीह, दीपक पांडे, मुन्ना राजपूत, सुनील रजक, मान सिंह तोमर, महेश बाबा आदि अन्य उपस्थित रहे।

Share:

Next Post

मंडला से ऑटो में आ रहा था अवैध शराब का जखीरा

Sat Sep 25 , 2021
गोराबाजार पुलिस ने 58 हजार की अंग्रेजी शराब पकड़ी जबलपुर। शराब तस्कर पुलिस व आबकारी से बचने नये-नये तरीके आजमा रहे है। ऐसा ही एक मामला गोराबाजार क्षेत्रातंर्गत तिलहरी में सामने आया। जहां पुलिस ने मंडला की ओर से आ रहे एक आपे ऑटो को रोका और उसमें रखी 334 पाव अंग्रेजी शराब बरामद की। […]