
दतिया। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की दतिया (Datia) विधानसभा सीट (Assembly Seat) पर हुए उपचुनाव (By-election) का परिणाम सोमवार को सामने आ गया है। राज्य में सत्तधारी दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) को उपचुनाव में बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस (Congress) के उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने दतिया से जीत हासिल कर ली है। वहीं, भाजपा (BJP) के उम्मीदवार आशुतोष तिवारी चुनाव हार गए हैं। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने 6025 वोट से दतिया में जीत हासिल की है। आइए जानते हैं कि क्या रहा दतिया का परिणाम।
दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच था। दतिया में वोटिंग 30 जुलाई को हुई थी। वहीं, चुनाव का परिणाम सोमवार 3 अगस्त को सामने आया। चुनाव के रिजल्ट में कांग्रेस के उम्मीदवार घनश्याम सिंह को 66726 वोट मिले। वहीं, भाजपा के आशुतोष तिवारी को वोट 60701 मिले। इसके साथ ही कांग्रेस के घनश्याम सिंह को 6025 वोट से जीत मिली।
आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने दतिया उपचुनाव में आशुतोष तिवारी पर दांव खेला था। वहीं, बीजेपी के आशुतोष तिवारी के खिलाफ कांग्रेस ने घनश्याम सिंह को चुनावी मैदान में उतारा था। आपको बता दें कि दतिया सीट पर पहले बीजेपी के नरोत्तम मिश्रा दावेदार थे लेकिन बीजेपी ने ऐन मौके पर नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को दे दिया। टिकट कटने की वजह से नरोत्तम के समर्थकों में बेहद गुस्सा था और अब ये दतिया के परिणाम में नजर भी आ रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव में नरोत्तम मिश्रा दतिया से चुनाव हार गए थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved