मध्‍यप्रदेश राजनीति

मध्यप्रदेश विधानसभा उपचुनाव से पहले भाजपा को लगा तगड़ा झटका

  • पूर्व मंत्री कन्हैयालाल अग्रवाल भाजपा को छोड़ कांग्रेस में शामिल
  • पूर्व सीएम कमलनाथ ने दिलाई सदस्यता
  • कमलनाथ बोले सौदेबाजी की वजह से उपचुनाव की नौबत आई
  • यह प्रदेश के भविष्य का चुनाव

भोपाल। मध्यप्रदेश में सितंबर माह के अंत तक होने वाले संभावित विधानसभा उपचुनाव को लेकर जहां प्रदेश के दोनों ही राजनीतिक दल सत्ताधारी भाजपा और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस अपनी अपनी चुनावी तैयारियों में पूरी ताकत झोंके हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ दोनों ही दल एक दूसरे को कमजोर करने का कोई मौका भी नहीं चूक रहे हैं। सत्ताधारी भाजपा ने जहां हाल ही में कांग्रेस के दो विधायकों प्रद्युमन सिंह लोधी एवं नेपानगर से विधायक सुमित्रा देवी को तोड़कर भाजपा में शामिल करा लिया तो इस पर विपक्षी दल कांग्रेस ने भी आज भाजपा पर बड़ा पलटवार करते हुए उस के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री कन्हैयालाल अग्रवाल को भाजपा से छीन लिया है। पूर्व मंत्री एवं भाजपा के कद्दावर नेता कई दिनों से पार्टी से नाराज चल रहे थे। सूत्रों के अनुसार भोपाल में आज उन्होंने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है । बताया जा रहा है कि भोपाल के पीसीसी दफ्तर में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कन्हैयालाल अग्रवाल को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई है। कांग्रेस में शामिल होते ही कन्हैयालाल अग्रवाल ने भाजपा पर बरसते हुए कहा कि अब मैं तन मन और धन के साथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को हराने और कांग्रेस को जिताने के लिए दिन रात एक कर दूंगा। वहीं इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि भाजपा द्वारा सौदेबाजी से बनाई गई सरकार के कारण ही मध्यप्रदेश में विधानसभा उपचुनाव की नौबत आई है। उन्होंने यह भी कहा कि यह प्रदेश के भविष्य का चुनाव है। कमलनाथ ने यह भी दोहराया कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के लगभग 26 लाख किसानों का कर्जा माफ किया था । भाजपा सरकार किसान कर्ज माफी पर झूठ जनता के सामने परोस रही है। गौरतलब है कि ग्वालियर चंबल में कन्हैयालाल अग्रवाल का काफी वर्चस्व माना जाता है। कांग्रेस उन्हें टिकट भी दे सकती है।

Share:

Next Post

भारतीय क्रिकेट जगत ने चहल को दी उनके 30वें जन्मदिन की बधाई

Thu Jul 23 , 2020
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर क्रिकेट जगत ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने चहल को बधाई देते हुए ट्वीट किया, “जन्मदिन की बधाई, चहल। ऐसे ही रहो, जल्दी मिलते हैं।” भारतीय […]