इंदौर न्यूज़ (Indore News)

भाजपा भी कल महू से निकालेगी संविधान गौरव यात्रा

महू से भोपाल तक जायेंगे भाजपाई, सीएम करेंगे यात्रा का स्वागत

इन्दौर। आज राहुल गांधी महू में हैं तो कल महू से ही भाजपा संविधान गौरव यात्रा निकालने जा रही है। संविधान का महत्व समझाने के लिए अनुसूचित जाति मोर्चा यह यात्रा निकालने जा रहा है, जो 200 वाहनों के काफिले के साथ कल शाम भोपाल पहुंचेगी, जहां मुख्यमंत्री यात्रा का स्वागत करेंगे।

वैसे संविधान दिवस आज है, लेकिन कल यह यात्रा निकाली जाएगी। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वरा निकाली जाने वाली यह यात्रा कल सुबह बाबा साहेब की जन्मभूमि महू से 7 बजे प्रारंभ होगी तथा इंदौर, देवास, सीहोर होते हुए शाम 5 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेगी, जहां समापन कार्यक्रम रखा गया है। यात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए स्वच्छताकर्मी कल महू पहुंचेंगे और उन्हीं के हाथों यात्रा का शुभारंभ करवाया जाएगा। मोर्चा के प्रदेश महामंत्री एवं यात्रा संयोजक बलजीतसिंह ने बताया कि इस यात्रा के जरिये बताया जाएगा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का धर्मग्रंथ और इसी किताब से भारतीय लोकतंत्र संचालित होता है। हमारे देश का संविधान हम सभी के लिए गौरव की बात है। इसके अलावा इस यात्रा में प्रमुख रूप से भाजपा सरकार द्वारा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के हितों में किए गए कार्यों का विशेष रूप वर्णन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान 26 नवंबर 1949 को पूर्ण हो गया था पर कांग्रेस शासन में कभी इस दिन को संविधान दिवस के रूप में नहीं मनाया था। 2015 में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को इस दिन का महत्व समझाने के लिए इसे संविधान दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की।

भाजपाई राहुल गांधी के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने पहुंचे थाने

उत्तर भारत में प्रवेश करते से ही राहुल गांधी की यात्रा पर भाजपा लगातार हमलावर है। कल भाजपा के पूर्व नगर उपाध्यक्ष सुमित मिश्रा और अन्य भाजपाई पुलिस अधिकारियों के साथ पहुंचे और कहा कि राहुल गांधी ने अपनी यात्रा के दौरान खंडवा जिले में टंट्या मामा की जन्मभूमि पर एक सभा ली थी, जिसमें उन्होंने आदिवासियों को प्रभावित करने के लिए तथ्यों से छेड़छाड़ की और उन्हें आम लोगों के सामने गलत तरीके से बताया। इसकी जानकारी हमें लगी तो हम आहत हुए। इसलिए राहुल गांधी के खिलाफ हम रिपोर्ट लिखाने आए हैं। राहुल गांधी आदिवासियों में भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं।

Share:

Next Post

190 लाख करोड़ रुपये के पार हो सकता है बैंक जमा, आने वाले समय में इस पर बढ़ेगा ब्याज

Sat Nov 26 , 2022
नई दिल्ली। बैंकों में एक साल में जमा की रकम 190 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच सकती है। बैंकिंग सूत्रों के मुताबिक, उधारी की मांग को पूरा करने के लिए बैंकों के पास सबसे आसान तरीका एफडी पर ब्याज बढ़ाना है। अभी जमा की वृद्धि दर 9.5% है, वहीं कर्ज में 17% बढ़त है। […]