उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

सोशल मीडिया और आईटी विभाग को मजबूत करेगी भाजपा

  • 485 बूथों पर ऑपरेट के लिए 970 कार्यकर्ताओं को किया जाएगा ट्रेंड-सभी मंडलों पर सुघोष प्रशिक्षण अभियान

उज्जैन। साल 2014 तथा उसके बाद 2019 में भाजपा ने जिस तरह सोशल मीडिया और इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी का उपयोग करके पार्टी का प्रचार-प्रसार किया है, उससे कांग्रेस सहित अन्य दलों को पीछे छोड़ दिया है। इसे बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए भाजपा अब सुघोष प्रशिक्षण अभियान चलाने जा रही है, इसमें जिले के हर एक बूथ पर दो-दो प्रशिक्षित कार्यकर्ता तैयार किए जाएंगे जो सोशल मीडिया और आईटी नेटवर्क को संभालेंगे। मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा ने बताया कि यह अभियान 485 बूथों पर 970 कार्यकर्ताओं को टें्रेड किए जाने के लिए चलाया जाएगा। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि सुघोष नामक शंख का वादन महाभारत का युद्ध प्रारंभ होने के पूर्व नकुल ने किया था। इसकी ध्वनि नकारात्मक शक्तियों के विध्वंस के लिए उपयोग की गई थी। विपक्षी राजनीतिक दल और उनके राजनीतिक संरक्षण में टुकड़े-टुकड़े गैंग बड़ी बिंदी गैंग, तथाकथित। स्वघोषित सहिष्णुता गैंग के रूप में नकारात्मक शक्तियां लगातार समाज पर घातक षड्यंत्र रचती हैं।


जो समय-समय पर एक्सपोज होती भी रहती हैं, ऐसी नकारात्मक ताकतों के काले इरादों को सोशल मीडिया के माध्यम से उजागर करके समाप्त करने के लिए लोकतांत्रिक और संवैधानिक तौर पर अपनी अभिव्यक्ति को धारदार बनाने के लिए प्रशिक्षण अभियान का नाम सुघोष रखा गया है। नगर अध्यक्ष विवेक जोशी ने बताया कि नगर के सभी मंडलों में इस प्रशिक्षण महा अभियान का आयोजन किया गया। आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग द्वारा पूरे प्रदेश में चलाए जाने वाले सुघोष मंडल प्रशिक्षण अभियान-2022 के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को जो काम करना है, जो जिम्मेदारी निभानी है, वह कोई सामान्य काम नहीं है। इस अभियान के माध्यम जहां झूठ और भ्रम फैलाकर देश तोडऩे की साजिश रचने वाले देश विरोधियों को जवाब दिया जाएगा वही कार्यकर्ताओ को इस हेतु प्रशिक्षित किया जाएगा,और केंद्र वा प्रदेश सरकार की योजनाओं के माध्यम से विकास का संदेश बूथ स्तर तक ले जाना भी प्राथमिकता में होगा। प्रशिक्षण अभियान को सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन, जगदीश अग्रवाल, महामंत्री संजय अग्रवाल, विशाल राजोरिया, सत्यनारायण खोईवाल ने संबोधित किया । साथ ही प्रशिक्षण कार्यशाला में तकनीकी जानकारी वीडियो के माध्यम से आईटी प्रभारी श्री खगेश सेंगर, सोशल मीडिया प्रभारी सुहास वैद्य एवं कल्याण शिवहरे ने दी।

Share:

Next Post

हनुमान अष्टमी कल नगर में धूमधाम से मनेगी

Thu Dec 15 , 2022
महाकाल स्थित बाल हनुमान मंदिर पर 9 दिवसीय अखंड रामायण की पूर्णाहुति होगी-अन्य मंदिरों पर हुई आकर्षक सजावट उज्जैन। हनुमान अष्टमी का पर्व कल नगर में धर्ममय वातावरण में मनाया जाएगा। महाकाल मंदिर स्थित बाल विजय मस्त हनुमान मंदिर में 9 दिनों से चल रही अखंड रामायण पाठ की पूर्णाहुति होगी, वहीं उजरखेड़ा हनुमान मंदिर […]