भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

भाजपा कार्यकर्ता है जावेद हबीब भाजपाईयों ने दी सैलून बंद कराने चेतावनी

  • विधायक आकाश विजयवर्गीय ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

भोपाल। हेयर स्टाइलिश जावेद हबीब का महिला के बालों में थूकने का वीडियो वायरल होने के बाद पूरी भाजपा जावेद के खिलाफ आक्रामक हो गई है। इंदौर से भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय ने जिला प्रशासन को जावेद के सैलून बंद करने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। वहीं मप्र भाजपा की प्रवक्ता नेता बग्गा ने भी वीडियो जारी कर महिलाओं को जावेद हबीब का वायकट करने को कहा है। खास बात यह है कि जावेद हबीब भाजपा के कार्यकर्ता हैं। जावेद हबीब ने 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा की सदस्यता ली थी। भाजपा नेता बाला सुब्रमण्यन, संजय मयूख और तरुण चुग ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। तरुण चुग भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव हैं। भाजपा ज्वॉइन करने के बाद जावेद हबीब ने कहा था कि अब वह भी चौकीदार बन गए हैं। हालांकि महिला के बालों में थूकने का वीडियेा वायरल होने के बाद भाजपा आक्रामक दिखी थी, लेकिन जैसे ही नेताओं को पता चला कि जावेद भाजपाई है, उसके बाद से नेताओं की आक्रामकता ढीली पड़ गई है। अब देखना यह है कि भाजपा मप में जावेद हबीब के सैलून बंद करा पाती है या नहीं।

Share:

Next Post

ढाई लाख करोड़ रुपए से अधिक का होगा मप्र का बजट

Sat Jan 8 , 2022
बजट की तैयारियों में जुटे वित्त विभाग के अधिकारी स्वयं का राजस्व बढ़ाने पर सरकार का जोर भोपाल। सरकार ने मार्च में प्रस्तुत होने वाले बजट के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रदेश का बजट इस बार ढाई लाख करोड़ रुपये से अधिक को होगा। स्वयं का राजस्व बढ़ाने पर सरकार द्वारा जोर दिया […]