भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पं. बंगाल की मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

  • बोर्ड आफिस चौराहे पर किया विरोध दर्ज

भोपाल। भाजपा के जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बोर्ड आफिस चौराहे पर पं. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया। पं. बंगाल में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के काफिले पर हुए कायराना और जानलेवा हमले के विरोध में भोपाल के बोर्ड आफिस चौराहे पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने पं. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। सुमित पचौरी ने कहा कि बंगाल में भाजपा के बढते प्रभाव से टीएमसी घबरायी हुई है और गुंडागर्दी पर उतारू हो गयी है। आए दिन भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्याएं टीएमसी के गुंडों द्वारा की जाती है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ नेताओं पर हुआ यह हमला दुर्भाग्यपूर्ण है।
इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता राजो मालवीय, विकास विरानी, अनिल अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, अशोक सैनी, आरके बघेल राजेन्द्र गुप्ता, सतीश विश्वकर्मा, राम बंसल, सुधीर जाचक, किशन सूर्यवंशी राकेश शर्मा, बॉलिसता रावत, मनोज राठौर, विकास सोनी संजय वर्मा, पंकज त्रिपाठी, दिनेश यादव, धीरज सोनी, भाषित दीक्षित, आशुतोष तिवारी, रामेश्वर राय दीक्षित, महेंद्र दवे, पारस नरवरिया, अभिषेक पुरोहित, अंशुल श्रीवास्तव, कमलेश चौहान, दीपेश शर्मा, राजकुमार विश्वकर्मा, मनोज ठाकुर, हर्षित भावसार, नवीन धुर्वे, सीमा सिंह, वंदना जाचक, भावना, सविता यादव, सुषमा बबीसा, संतोष हिरवे सहित सभी मंडल अध्यक्ष महामंत्री गण, जिले के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share:

Next Post

सिद्धार्थनाथ का अखिलेश पर पलटवार, बोले अपनी कैबिनेट में 'कायस्थ' को क्यों नहीं दी जगह

Fri Dec 11 , 2020
लखनऊ। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने अखिलेश यादव के कायस्थों को लेकर भाजपा पर हमला करने पर पलटवार किया है। उन्होंने अखिलेश से कहा है कि अगर वह कायस्थों के स्वयं हितैषी थे, तो अपनी सरकार में उन्हें कैबिनेट में जगह क्यों नहीं दी। सिद्धार्थनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा […]