
भोपाल। भाजपा अन्य राजनीतिक दलों से इसलिए अलग है, क्योंकि विचार और संगठन के विस्तार के लिए हमारे कार्यकर्ता ही रीति-नीति तय करते हैं। पार्टी जो भी अभियान प्रारंभ करती है उसे सफल बनाने में पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सामूहिकता के साथ पूरी जी-जान से जुट जाता है। कार्यकर्ताओं की इसी सामूहिक शक्ति के आधार पर समर्पण निधि संग्रह अभियान सफल होगा। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने समर्पण निधि संग्रह टोली व स्थानीय जनप्रतिनधियों की बैठक में कही।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved