भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

आकार लेगी भाजपा की मीडिया टीम, एडजस्ट होंगे सलूजा

  • चुनाव के लिए टीवी डिबेट एक्सपर्ट की होगी नियुक्ति
  • निष्क्रिय की जगह सक्रिय को मिलेगी जगह

भोपाल। प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में चल रहे आंशिक बदलाव के दौर में पार्टी की मीडिया टीम भी आकार लेगी। हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के राजदार रहे नरेन्द्र सलूजा को प्रवक्ता की जिम्मेदारी मिलेगी। निकट भविष्य में टीवी परिचर्चा में पार्टी का पक्ष रखने के लिए कुछ पेनालिस्टों की भी तैनाती हो सकती है। हालांकि इसमें जनवरी तक का समय लग सकता है। मौजूदा मीडिया टीम में से कुछ निष्क्रिय पदाधिकारियों को दूसरी जिम्मेदारी सांैपी जा सकती है।
मप्र भाजपा की मौजूदा मीडिया टीम में मीडिया प्रभारी, 8 सह प्रभारी एवं 16 प्रवक्ताओं को मिलाकर कुछ 27 पदाधिकारी हैं। कांग्रेस से बाहर होकर भाजपा में शामिल होनेे वाले नरेन्द्र सलूजा भी इसी टीम का हिस्सा बनेंगे। सलूजा प्रदेश भाजपा मीडिया टीम का हिस्सा रहेंगे, लेकिन उनके लिए प्राथमिका इंदौर तय की जा सकती है। मप्र भाजपा की मौजूदा मीडिया टीम के ज्यादा पदाधिकारी बेहतर परफार्मेंस दिखा रहे हैं, लेकिन कुछ पदाधिकारी भाजपा की मीडिया के लिहाज से पूरी तरह से निष्क्रिय हैं। इनमें से कुछ को नई जिम्मेदारी सौंपे जाने पर अगली कार्यसमिति या अन्य बड़ी बैठक के बाद निर्णय हो सकता है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि मीडिया के कुछ पदाधिकारी को संगठन खुद बदलना चाहता है। कुछ खुदी गुहार लगा चुके हैं।


ये हैं भाजपा के मौजूदा पदाधिकारी
भाजपा की मीडिया टीम में 8 सह मीडिया प्रभारी नरेन्द्र शिवाजी पटेल, जवाहर प्रजापति, प्रशांत तिवारी, अनिल पटेल, विवेक तिवारी, सचिव सक्सेना, आशीष तिवारी और दीपक जैन हैं। जबकि यशपाल सिसौदिया विधायक, अर्चना चिटनीस, महेन्द्र सोलंकी सांसद, सुमेल सिंह सोलंकी राज्यसभा सांसद, केपी यादव सांसद, हितेष वाजपेयी, राजपाल सिंह सिसौदिया, शशिकांत शुक्ल, पंकज चतुर्र्वेदी, सनवर पटेल, राम डांगोरे विधायक, आशीष अग्रवाल, दिव्या गुप्ता, दुर्गेश केसवानी, प्रहलाद कुशवाह और नेता बग्गा प्रदेश प्रवक्ता हंै। नेहा बग्गा प्रदेश महिला मोर्चा की भी प्रदेश प्रवक्ता हैं। इनमें से कुछ को नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

मीडिया के चल रहे हैं प्रशिक्षण कार्यक्रम
भाजपा में अलग-अलग मोर्चा प्रकोष्ठों के सम्मेलनों के क्रम में मीडिया के भी संभागीय सम्मेलनों का आयोजन हो रहा है। यह सम्मेलन जिलों के मीडिया एवं सह मीडिया प्रभारियों को आगामी चुनाव के मद्देनजर प्रशिक्षण देने की मंशा से आयोजित किए जा रहे हैं। इन सम्मेलनों के जरिए जिलों एवं सभागीय मीडिया पदाधिकारियों की परफार्मेंस भी जांची जा रही है। प्रशिक्षण का कार्य पूरा होने के बाद जिला एवं संभागीय मीडिया टीम में भी आंशिक बदलाव किया जा सकता है।

Share:

Next Post

मप्र और मणिपुर के बीच पर्यटन सहित अन्य क्षेत्रों में होगा आदान-प्रदान

Mon Nov 28 , 2022
मुख्यमंत्री मणिपुर के राजकीय उत्सव संगाई महोत्सव में कहा भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मप्र और मणिपुर के मध्य पर्यटन, सांस्कृतिक और अन्य क्षेत्रों में परस्पर आदान-प्रदान बढ़ाने के प्रयास होंगे। मणिपुर एक खूबसूरत राज्य है। यह बेहतरीन राज्यों में से एक है। सुंदर वन, जल और जन-सम्पदा से परिपूर्ण भारत […]