विदेश

अश्वेत लड़की ने जो बाइडेन के शपथ ग्रहण समारोह में दिया ‘मेक अमेरिका अगेन’ का संदेश

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के शपथ ग्रहण समारोह में अश्वेत युवती अमांडा जो देश की सबसे युवा कवयित्री ने मेक अमेरिका अगेन के संदेश के साथ एकजुटता का संदेश दिया।



अमेरिका के राष्‍ट्रपति जो बाइडेन ने ‘मेक अमेरिका वन अगेन’ संदेश देते हुए अपने कार्यकाल की शुरुआत की। बाइडेन ने अपने शपथ ग्रहण समारोह में अश्‍वेत युवा कवयित्री अमांडा गॉर्मन को मौका देकर अमेरिका की एकजुटता का संदेश देने के साथ डोनाल्‍ड ट्रंप की बंटवारे वाली नीतियों को भी करारा जवाब दिया। 

राष्‍ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में कविता सुनाने वाली सबसे युवा कवयित्री अमांडा ने अपनी खुद की लिखी कविता में ‘एकता और साथ रहने’ पर जोर दिया। मात्र 22 साल अमांडा की कविता ‘द हिल वी क्‍लाइंब’ को न केवल शपथ ग्रहण स्‍थल पर मौजूद लोगों ने देखा, बल्कि दुनियाभर में करोड़ों लोगों ने लाइव देखा। अमांडा ने अपनी कविता की शुरुआत में कहा, ‘जब दिन ढलता है तो हम खुद से सवाल करते हैं कि हम कभी न खत्‍म होने वाली छाया से कहां पर प्रकाश हासिल कर सकते हैं।’
‘मैं इस देश में राष्‍ट्रपति बनने का भी सपना देख सकती हूं’
युवा क‍वयित्री ने अमेरिकी संसद कैपिटल ह‍िल में पिछले दिनों हुई हिंसा का भी जिक्र किया। उन्‍होंने कहा, ‘हमने एक ताकत को देखी जो हमारे देश को साझा करने की बजाय नष्‍ट कर देगी। यह प्रयास काफी हद तक सफल हो गया था लेकिन लोक‍तंत्र में चीजों में देरी हो सकती है लेकिन उसे हमेशा के लिए हराया नहीं जा सकता है।’ अपनी कविता में अमांडा ने खुद को एक अश्‍वेत लड़की करार दिया जिसे उसकी मां ने पाला है। उन्‍होंने कहा कि मैं इस देश में राष्‍ट्रपति बनने का भी सपना देख सकती हूं।
अमांडा वर्ष 2017 में देश की पहली राष्‍ट्रीय युवा कवयित्री बनी थीं। उन्‍होंने कविता सुनाने से पहले कहा कि मैं अपने शब्‍दों के जरिए एकजुटता, सहयोग और साथ रहने की सीख देना चाहती हूं। उन्‍होंने कहा, ‘मैं समझती हूं कि यह अमेरिका के इतिहास में एक नया अध्‍याय है। राष्‍ट्रपति जो बाइडेन ने भी अपने भाषण में एकजुटता बढ़ाने पर जोर दिया।
Share:

Next Post

लद्दाख में खोला जाएगा भारत का सबसे बड़ा आइस हॉकी केंद्र : रिजिजू

Fri Jan 22 , 2021
नई दिल्ली। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में चल रहे खेलो इंडिया विंटर गेम्स में केंद्रीय खेल और युवा मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने खिलाड़ियों एवं अधिकारियों को संबोधित करते एक बार फिर केंद्र शासित प्रदेशों में खेल सुविधाओं का निर्माण करने की प्रतिबद्धता दोहराई। खेल मंत्री रिजिजू ने कहा कि सरकार लेह और लद्दाख […]