img-fluid

चलती ट्रेन से दुधमुंही बच्ची को फेंकने का आरोप, सरायकेला में ट्रैक किनारे मिला शव

May 22, 2026

सरायकेला। झारखंड के सरायकेला-खरसावां (Saraikela-Kharsawan of Jharkhand) जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। चक्रधरपुर रेल मंडल (Chakradharpur Railway Division) के राजखरसावां और महालीमरूप रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक किनारे एक मासूम बच्ची का शव बरामद हुआ है। आरोप है कि हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस में सफर कर रही एक महिला ने अपनी ही दुधमुंही बच्ची को चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद खरसावां थाना पुलिस और राजखरसावां जीआरपी ने संयुक्त रूप से सर्च अभियान चलाकर बच्ची का शव बरामद किया।



  • आरोपी महिला से पूछताछ जारी

    पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला पश्चिम सिंहभूम जिले के मझगांव इलाके की रहने वाली बताई जा रही है। घटना के बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। महिला के पति को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए अपने साथ रखा है, हालांकि उसकी गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

    जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया। पुलिस पारिवारिक विवाद, मानसिक तनाव और अन्य संभावित कारणों के एंगल से मामले की जांच कर रही है।

    तीन घंटे तक चला सर्च ऑपरेशन

    रेलवे कंट्रोल रूम को बुधवार शाम ट्रेन से बच्चे को नीचे फेंके जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद तुरंत खरसावां थाना और जीआरपी को अलर्ट किया गया।

    थाना प्रभारी गौरव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने राजखरसावां और महालीमरूप स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर सर्च अभियान शुरू किया। अंधेरे के बीच पुलिसकर्मियों ने टॉर्च की मदद से करीब तीन घंटे तक इलाके में तलाश की। आखिरकार सिमला गांव के पास ट्रैक किनारे बच्ची का शव मिला।

    दो से तीन महीने की थी बच्ची

    पुलिस के अनुसार मृत बच्ची की उम्र करीब दो से तीन महीने के बीच लग रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेजा गया है।

    बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम के दौरान बच्ची के परिवार का कोई सदस्य अस्पताल नहीं पहुंचा। फिलहाल शव को पहचान और आगे की प्रक्रिया के लिए पोस्टमार्टम हाउस के फ्रीजर में सुरक्षित रखा गया है।

    पूरे इलाके में आक्रोश

    घटना की खबर फैलते ही आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोग इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश जता रहे हैं।

    खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि मामले में कानूनी प्रक्रिया जारी है। चूंकि घटना चलती ट्रेन और रेलवे क्षेत्र से जुड़ी है, इसलिए जीआरपी आगे की कार्रवाई कर रही है और जल्द ही मामले का विस्तृत खुलासा किया जाएगा।

    Share:

  • होंडुरास में अंधाधुंध फायरिंग, छह पुलिसकर्मियों सहित 25 लोगों की हत्या

    Fri May 22 , 2026
    नई दिल्ली. मध्य अमेरिकी देश होंडुरास (Honduras) से एक बेहद खौफनाक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां हथियारबंद बदमाशों (Armed miscreants) ने दो अलग-अलग जगहों पर अंधाधुंध गोलीबारी (Indiscriminate firing) की है। इस भयानक हमले में कम से कम 25 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। मरने वालों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved