
इंदौर। इंदौर के भंवरकुआ थाना छेत्र के जुपिटर हॉस्पिटल में मरीज की मौत पर बवाल मच गया और परिजनों ने जमकर हंगामा कर दिया। दरअसल पिछले दिनों मुन्नालाल जाट नाम के व्यक्ति सड़क हादसे में घायल हो गए थे, जिन्हें इंदौर के भंवरकुआ थाना क्षेत्र के जुपिटर हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती किया गया था, जहां मन्नालाल जाट का ऑपरेशन कर पैर काट दिया गया था। और 5 तारीख को डिस्चार्ज कर दिया गया था, लेकिन दूसरे दिन पैर में इंफेक्शन बढ़ने से दोबारा भर्ती करना पड़ा, जहां मन्नालाल की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर कार्यवाही की बात पुलिस द्वारा कहीं जा रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved