img-fluid

Bollywood: कई एक्ट्रेसेस ने किया अपने ससुर के साथ फिल्मों में काम

May 18, 2025

मुंबई। आज हम आपको उन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस (Bollywood Actresses) के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने फिल्मों में अपने ससुर (Father in law)  के साथ काम किया है। हालांकि सभी ने शादी से पहले ही ससुर के साथ काम किया है।

बॉलीवुड एक्टर्स
बॉलीवुड में कई बार सेलेब्स को पता नहीं चलता कि वह आज जिसके साथ काम कर रहे हैं, कल को उनका उनसे रिश्ता हो जाए। आज हम आपको ऐसे ही कई एक्ट्रेसेस के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने अपने ससुर के साथ काम किया है।

ससुर के साथ फिल्म में किया रोमांस
इतना ही नहीं इसमें से एक एक्ट्रेस ने तो ससुर के साथ आइटम सॉन्ग और एक ने तो रोमांटिक फिल्म में भी काम किया था। हालांकि तब ऑफिशियली वे सास-बहू नहीं बने थे।



कई सुपरस्टार इसमें शामिल
इस लिस्ट में कई बड़े सुपरस्टार्स भी शामिल हैं जिसमें अमिताभ, ऋषि कपूर कपूर और नागार्जुन भी शामिल हैं। तो चलिए बताते हैं पूरी लिस्ट के बारे में।

अमिताभ-ऐश्वर्या
अमिताभ बच्चन ने ऐश्वर्या राय के साथ फिल्म बंटी और बबली में कम किया है। दोनों ने हालांकि इस फिल्म में एक गाने में परफॉर्म किया था। दोनों का कजरा रे गाना आज भी हिट है। इसमें अमिताभ, ऐश्वर्या के साथ अभिषेक बच्चन भी थे। ऐश्वर्या ने हालांकि शादी से पहले अमिताभ के साथ इस गाने को किया था।

नीतू कपूर- शशि कपूर
नीतू कपूर ने अपने चाचा ससुर शशि कपूर के साथ एक और एक ग्यारह, काला पानी और दीवार फिल्म में काम किया है। दोनों ने फिल्मों में कपल का रोल भी निभाया है। दोनों का गाना कह दूं तुम्हें आज तक दर्शकों का फेवरेट है।

आलिया भट्ट-ऋषि कपूर
आलिया भट्ट ने ऋषि कपूर के साथ फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर और कपूर एंड संस में काम किया था। फिल्म में दोनों की बॉन्डिंग भी दर्शकों को पसंद आई थी।

सामंथा-नागार्जुन
सामंथा रुथ प्रभु ने नागा चैतन्य से शादी करने से पहले उनके पिता नागार्जुन के साथ फिल्म में काम किया था। हालांकि अब तो सामंथा और नागा का तलाक हो गया है।

शोभिता-नागार्जुन
नागा ने शोभिता धूलिपाला से दूसरी शादी की है। वहीं शोभिता ने भी अब जो उनके ससुर हैं नागार्जुन उनके साथ शादी से पहले फिल्म गुडाचारी में काम किया था।

Share:

  • डेलिगेशन में अनदेखी से भड़की कांग्रेस, बोली- राष्ट्रीय सुरक्षा पर भी राजनीति कर रही मोदी सरकार

    Sun May 18 , 2025
    नई दिल्ली. पाकिस्तान (Pakistan) समर्थित आतंकवाद (Terrorism) के खिलाफ भारत (India) के रुख को वैश्विक मंचों (Global forums) पर रखने के लिए केंद्र सरकार (Central government) द्वारा बनाई गई सात प्रतिनिधिमंडलों में कांग्रेस (Congress ) के चार सुझाए गए नामों में से केवल एक को जगह दिए जाने पर कांग्रेस ने शनिवार को तीखी प्रतिक्रिया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved