इंदौर न्यूज़ (Indore News)

इंदौर के बूथ अध्यक्ष 600 बसों से आएंगे

ग्रामीण क्षेत्र को दी ढाई सौ बसें, दोपहर 1 बजे तक सभी कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे

इन्दौर। दूरदराज के बूथ अध्यक्षों को लाने के लिए कल बसों की व्यवस्था भी की गई है। इंदौर शहर के दूसरे विधानसभा क्षेत्रों से भाजपाइयों को लाने के लिए साढ़े तीन सौ तो ग्रामीण क्षेत्र के लिए ढाई सौ बसें दी गई हैं।


बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में विधानसभा 2 से आने वाले पदाधिकारी अपने वाहन से आ सकेंगे, वहीं जो नहीं आ सकते हैं, उनके लिए वार्डों में बसें लगाई जाएंगी। इसकी जवाबदारी आईडीए अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा और उपाध्यक्ष गोलू शुक्ला को दी गई है। कल दिनभर बसों के बंटवारे को लेकर गोलू के पास फोन आते रहे। इंदौर शहर ने साढ़े तीन सौ बसें मांगी हैं। 2 नंबर को छोड़ अन्य विधानसभाएं आयोजन स्थल से दूर हैं। इसलिए उनके लिए बसों की व्यवस्था की गई है। वार्डों के हिसाब से बसों का बंटवारा किया गया है और उनके लिए एक-एक प्रभारी भी बनाया गया है। कुल साढ़े तीन सौ बसें शहरी क्षेत्र में रहेंगी, वहीं ग्रामीण क्षेत्र में ढाई सौ बसें दी गई हैं। चूंकि देपालपुर, राऊ, महू और सांवेर विधानसभा के बूथ अध्यक्ष दूर-दूर से आएंगे, इसलिए उन्हें आज रात ही बसें पहुंचा दी जाएंगी और कल सुबह वे कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो जाएंगे। 1 बजे का समय अध्यक्षों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए दिया गया है। कुल 50 हजार बूथ अध्यक्ष इस दौरान जुटने वाले हैं। इसमें दूसरे जिलों से बूथों की टोली और त्रिदेव भी शामिल रहेंगे। इसके साथ ही भाजपा का युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अजा, अजजा मोर्चा, किसान मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा भी सीधे ही आयोजन स्थल पर पहुंचेगा। अध्यक्षों के साथ बूथों की टोली लाने की जवाबदारी वार्ड संयोजक और प्रभारियों को सौंपी गई है।

आज युवा मोर्चा की अभिनंदन रैली

भाजपा युवा मोर्चा आज कल के कार्यक्रम का आमंत्रण देने के लिए अभिनंदन रैली निकालने जा रहा है। मोर्चा के नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा ने बताया कि यह रैली गांधी हॉल से शाम को निकलेगी और मधुमिलन चौराहे पर समाप्त होगी। एक तरह से यह रैली शहर में माहौल बनाने के लिए निकाली जा रही है, क्योंकि भाजपा अपने चुनावी प्रचार अभियान का आगाज इंदौर से करने जा रही है।

Share:

Next Post

कमलनाथ और दिग्गी साथ-साथ पहुंचेंगे शुक्ला के यहां, शाम को प्रोफेशनल कांग्रेस का कार्यक्रम

Sat Jul 29 , 2023
कमलनाथ तीन कार्यक्रमों में तो दिग्विजयसिंह दिनभर रहेंगे इंदौर में इन्दौर। भाजपा के चुनावी प्रचार अभियान के बीच कल इंदौर में कांग्रेस के दो बड़े नेता भी इंदौर में रहेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ-साथ दिग्विजयसिंह भी कल इंदौर आ रहे हैं। दिग्विजयसिंह तो आज शाम आ जाएंगे, जबकि कल कमलनाथ सुबह आएंगे। दोनों नेता […]