इंदौर न्यूज़ (Indore News)

कल से 10 दिन तक भाजपा का बूथों पर बूथ विस्तारक-2 अभियान शुरू होगा

  • सभी वरिष्ठ नेता अपने-अपने बूथ पर रहकर मतदाताओं से मिलेंगे

इन्दौर (Indore)। कल से भाजपा अपने सबसे बड़े अभियान (big campaigns) का आगाज करने जा रही है। पिछले साल बूथ विस्तारक योजना का पहला चरण निपटने के बाद अब बूथ विस्तारक योजना 2 लागू की जा रही है, जिसके तहत सभी बूथों पर वरिष्ठ भाजपा नेता जाएंगे और वहां बूथों की टोली से बात करेंगे तथा जिन लोगों की वहां नियुक्ति की गई है, उनसे भी चर्चा कर आगे की रणनीति की जानकारी देंगे।

दरअसल बूथ विस्तारक योजना का प्रयोग गुजरात में किया गया था और वह सफल भी हुआ है। बूथ विस्तारक योजना के तहत उसी बूथ पर रहने वाले भाजपा कार्यकर्ता को जवाबदारी सौंपी जाती हंै और एक टोली बनाई जाती है, जिसका काम लगातार अपने बूथ पर जाकर मतदाताओं और कार्यकर्ताओं से चर्चा करना होता है और उनसे लगातार संवाद रखना होता है, ताकि चुनाव तक उस बूथ को मजबूत किया जा सके। नगर निगम चुनाव के पहले इस योजना का पहला चरण था और दूसरा चरण कल से शुरू हो रहा है। पूरे प्रदेश में कल से लगातार दस दिनों तक बूथ स्तर के कार्यकर्ता से लेकर मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री, सांसद और विधायक इस अभियान में शामिल होंगे।


इसके साथ ही भाजपा संगठन के जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्षों को भी बूथों पर रहना होगा। विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों को भी इस दौरान मौजूद रहने को कहा गया है। पूरे प्रदेश में 12 हजार से अधिक विस्तारक बनाए गए हैं और इनके पास 22 प्रकार के काम रहेंगे, जो इन्हें 10 दिन में पूरा करना होंगे। इसमें बूथ समिति की समीक्षा करना होगी। इसके साथ ही गठन कर पन्ना प्रमुख एवं पन्ना समिति बनाई जाएंगी। इस बार पन्ना प्रमुख पर जोर दिया जा रहा है। हर बूथ पर एक हितग्राही, महिला, युवा प्रमुख की नियुक्ति की जाएगी। एक कार्यकर्ता को 30 मतदाताओं की जिम्मेदारी दी जाना है। 19 लाख कार्यकर्ता इस अभियान मे ंशामिल होंगे। एक तरह से भाजपा का यह इस साल का सबसे बड़ा अभियान है।

Share:

Next Post

इंदौर की मंडी में वाटर एप्पल की आवक...रतलाम जिले से आ रहा

Mon Mar 13 , 2023
इंदौर (Indore)। इंदौर की फल मंडी (fruit market) में इन दिनों रतलाम जिले से वाटर एप्पल की आवक हो रही है। एक दिन के अंतराल में ये मंडी में 15 से 20 किलो फल आ रहा है। शहर की मंडी में पहली बार आए इस फल को वाटर एप्पल के अलावा मोदक एप्पल और जामरूल […]